Big breaking- संविदाकर्मी से कोयला कारोबारी बने प्रमोद सिंह के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

धनबाद: धनबाद के चर्चित कोयला कारोबारी प्रमोद सिंह से जुड़े ठिकानों पर ईडी की छापेमारी जारी है. यह छापेमारी आय से अधिक संपत्ति मामले में की जा रही है. प्रमोद सिंह कभी झरिया का जोड़ा पोखर स्वास्थ्य केन्द्र में संविदा कर्मी के रुप में कार्यरत था, तब उस पर स्वास्थ्य विभाग के खाते से सात करोड़ रुपये के गबन आरोप भी लगा था. मामले की जांच के दौरान एसीबी ने दावा किया था कि स्वास्थ्य विभाग में एक संविदाकर्मी के रुप में कार्यरत प्रमोद सिंह के पास करोड़ों की संपत्ति है. भ्रष्टाचार के मामले में नौकरी गयी तो कोयला कारोबार में कूद पड़ा, और देखते-देखते-देखते धनबाद का चर्चित कोयला कारोबारी के रुप में सामने आया. खबर लिखे जाने तक ईडी की टीम प्रमोद सिंह और उनसे जुड़े लोगों के आवास और कार्यालयों पर छापेमारी कर रही है.

11 अक्टूबर 2023 को बिहार पुलिस ने किया था गिरफ्तार

आपको बता दें कि 11 अक्टूबर 2023 को बिहार पुलिस ने भी प्रमोद सिंह को गिरफ्तार किया था, तब एक गंगा सिंह नामक ठेकेदार ने डेढ़ करोड़ का धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करवायी थी. उसका दावा था कि 22 से 23  अप्रैल के बीच उसने प्रमोद सिंह के खाते में कोयला लेने के लिए डेढ़ करोड़ रुपया ट्रांसफर किया. लेकिन कोयला नहीं मिला. प्रमोद सिंह ने कहा था कि धनबाद में सब कुछ अवैध होता है, कोयला लेना है तो बगैर किसी लिखा-पढ़ी के ही पैसा देना होगा, धनबाद का यही दस्तूर  है, लेकिन पैसा लेने के बाद कोयला देने से मुकर गया.

लेखक के बारे में

By Devendra Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More