वह तीन किरदार जिसके कारण चली गयी चंपाई सोरेन की कुर्सी, जानिये अंदर की कहानी

रांची: झारखंड की सत्ता से चंपाई सोरेन की विदाई पर औपाचारिक मुहर लग चुकी है. पूर्व सीएम हेमंत को ताजपोशी की तैयारी शुरु हो चुकी है. लेकिन जब विधान सभा चुनाव में बामुश्किल पांच महीने बाकी है, झामुमो को यह फैसला क्यों करना पड़ा? क्या वह सीएम चंपाई के नेतृत्व में विधान सभा चुनाव में नहीं जा सकती थी, आज यह सवाल झारखंड के सियासी गलियारों में गहराने लगा है. इसकी परतें खोलने की कोशिश की जाने लगी है. और इसके पीछे तीन किरदार सामने आते हैं, जिसके कारण सीएम चंपाई को आखिरकार अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी.

 मीडिया सलाहकार धर्मेन्द्र गोस्वामी की भूमिका

इसमें पहला किरदार सीएम चंपाई के मीडिया सलाहकार धर्मेन्द्र गोस्वामी का है, दावा किया जाता है कि झारखंड में अधिकारियों को जो तबादला हो रहा था, और उस तबादले में जिस तरह नियमों की धज्जियां उड़ती दिख रही थी, उसकी वजह धर्मेन्द्र गोस्वामी थें, हेमंत सोरेन के जैसे ही यह खबर मिली, धर्मेन्द्र गोस्वामी का पर कतरने की शुरुआत हुई, खास कर लोकसभा चुनाव आते -आते उनकी गतिविधियों को सीमित कर दिया गया. 

सीएम चंपाई के पुत्र

दूसरा किरदार सीएम चंपाई के पुत्र है. दावा किया जाता है कि जैसे ही चंपाई सोरेन को सीएम की कुर्सी मिली, बेटे की धमक बढ़ने लगी, यहां तक की सीएम के काफिले में शामिल गाड़ियों को लेकर रिजौर्ट जाने की भी खबर सामने आयी और उधर कोल्हान में बालू के कारोबार में हाथ पैर मारने लगा, कोल्हान के विधायकों के द्वारा इसकी खबर हेमंत सोरेन तक पहुंचायी गयी. और इसका संभावित नुकसान की जानकारी दी गयी.

और तीसरा किरदार

और तीसरा किरदार और कोई नहीं जमशेदपुर से लोकसभा चुनाव लड़ चुके समीर मोहंती है, दावा किया जाता है कि चंपाई सोरेन की कमजोरियों को हेमंत तक पहुंचाने में समीर मोहंती की अहम भूमिका रही, हालांकि उस वक्त हेमंत सोरेन जेल में थें, और चाह कर भी हाथ बंधा था, लेकिन बाहर आने के बाद एक फिर से यही शिकायतें सामने आयी,  इन सारे आरोपों के बावजूद चंपाई की नियत पर कभी कोई सवाल खड़ा नहीं हुआ, लेकिन यह संदेश जरुर गया कि सीएम चंपाई की सरलताअधिकारियों पर लगाम लगाने में नाकाफी है, वह चाह कर भी बेटे की महात्वाकांक्षा पर नियंत्रण नहीं पा रहे हैं और इसके बाद ऑपरेशन चंपाई की शुरुआत हो गयी.    

लेखक के बारे में

By Devendra Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More