BIG BREAKING: शाम 7.30 में इस्तीफा सौंपेंगे सीएम चंपाई, महागठबंधन के नेता भी रहेंगे मौजूद
1.jpg)
रांची: झारखंड में जारी उलटफेर के बीच राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का झारखंड लौटने की खबर आयी है, बताया जा रहा कि राजभवन की ओर से सीएम चंपाई को शाम 7.30 का समय दिया गया है, अब सीएम चंपाई महागठबंधन के दूसरे नेताओं के साथ राजभवन जाकर अपना इस्तीफा सौंपेंगे और ठीक इसके बाद पूर्व सीएम हेमंत की ओर से सरकार बनाने का दावा पेश किया जायेगा, वह अपने साथ महागठबंधन के सभी विधायकों का समर्थन पत्र भी लेकर जायेंगे. जिसके बाद राजभवन की ओर से सरकार बनाने का न्योता भेजा जायेगा और साथ ही शपथ ग्रहण की प्रक्रिया पूरी की जायेगी. इस बीच बड़ी खबर यह है कि शपथ ग्रहण तक महागठबंधन के सभी विधायक राजधानी रांची में रहेंगे. अभी भी सारे विधायक सीएम आवास में मौजूद है
सीएम चेहरे में बदलाव को लेकर गर्म था कयासों का बाजार
दरअसल पांच महीने के बाद जैसे ही पूर्व सीएम हेमंत की वापसी हुई थी, सियासी गलियारों यह सवाल उमड़ने लगा था कि क्या हेमंत सोरेन एक बार फिर से मुख्यमंत्री का कमान संभालने जा रहे हैं. उनकी रिहाई के पहले तक मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा हो रही थी, लेकिन जैसे ही उनकी रिहाई हुई मंत्रिमंडल विस्तार की खबरों पर विराम लगता दिखा. इस बीच जैसे ही हेमंत सोरेन ने महागठबंधन के विधायकों की बैठक बुलायी. सीएम चंपाई ने अपने सारे कार्यकर्मों को रद्द कर दिया और यहीं से सीएम चेहरे में बदलाव की खबर तैरने लगी और अब महागठबंधन के विधायकों के द्वारा पूूर्व सीएम हेमंत को अपना नया नेता चुन लिया गया, जिसके बाद सीएम चंपाई सोरेन राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने जा रहे हैं.
