महागठबंधन की बैठक: टाइगर ऑफ़ कोल्हान की विदाई! कल्पना की ताजपोशी या कमान संभालने जा रहे हेमंत

रांची- उमस भरी गर्मी के बाद झमाझम बारिश और अब आसमान में मंडराते बादल, कुल मिलाकर राजधानी रांची का मौसम बेहद खुशनुमा है, लेकिन सियासत में कयासों का बाजार गर्म है. इस सियासी उमस में हर चौक-चौराहे पर एक्सिडेंटल सीएम टाइगर ऑफ़ कोल्हान की विदाई की चर्चा तेज है, चाय की चुस्कियों के साथ कोई पूर्व सीएम हेमंत की ताजपोशी के दावे कर रहा है, तो किसी की नजर में विधायक दल की बैठक में कल्पना सोरेन के लिए रास्ता साफ होने वाला है.

सीएम चेहरे में बदलाव को लेकर कयासों का बाजार गर्म 

दरअसल पांच महीने के बाद जैसे ही पूर्व सीएम हेमंत की वापसी हुई, सियासी गलियारों यह सवाल उमड़ने लगा था कि क्या हेमंत सोरेन एक बार फिर से मुख्यमंत्री का कमान संभालने जा रहे हैं.  उनकी रिहाई के पहले तक मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा हो रही थी, लेकिन जेल से उनकी रिहाई के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की खबरों पर विराम लगता दिखा. इस बीच जैसे ही हेमंत सोरेन ने महागठबंधन के विधायकों की बैठक बुलायी. सीएम चंपाई ने अपने सारे कार्यकर्मों को रद्द कर दिया और यहीं से सीएम चेहरे में बदलाव की खबर तैरने लगी. फिलहाल सबकी नजर आज  महागठबंधन के विधायकों की बैठक पर है, सीएम आवास पर हलचल तेज हो चुकी है. लेकिन इस सबसे के बीच बड़ा सवाल यह है कि पूर्व सीएम हेमंत के मन में क्या चल रहा है? क्या वास्तव में सियासी गलियारों और चौक-चौराहों पर तैरती खबरों में दम है, टाइगर ऑफ़ कोल्हान की विदाई होने वाली है या फिर पूर्व सीएम हेमंत किसी और सियासी ‘कल्पना’ का ताना बाना बुनने में व्यस्त है? इसका  जवाब तो आज की बैठक के बादी ही सामने आयेगा.

लेखक के बारे में

By Devendra Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More