इजरायल ने कहा, मई से अब तक रफा में 900 आतंकवादियों को मार गिराया

यरूशलम, 3 जुलाई (आईएएनएस)। इजरायल के सैन्य प्रमुख हर्ज़ी हलेवी ने कहा है कि मई की शुरुआत से अब तक इजरायल ने गाजा के सबसे दक्षिणी शहर रफा में लगभग 900 आतंकवादियों को मार गिराया है। इजरायली सेना ने मई में जमीनी हमले की शुरुआत की थी।

इजरायल रक्षा बलों द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, मंगलवार को दक्षिणी गाजा पट्टी में एक सैन्य चौकी का निरीक्षण करते समय हलेवी ने कहा कि हताहतों में हमास के “कम से कम एक बटालियन कमांडर, कई कंपनी कमांडर और कई कार्यकर्ता शामिल हैं।”

सिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, उन्होंने कहा कि रफा में कार्रवाई कुछ हफ़्तों में पूरी होने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा, “अब फोकस हमास के बुनियादी ढांचे और सुरंगों को नष्ट करने पर है, और इसमें समय लगता है।”

उन्होंने कहा, “यह अभियान लंबा है क्योंकि हम रफा को बुनियादी ढांचे के साथ छोड़ना नहीं चाहते हैं।”

जमीनी हमले की शुरुआत से पहले, रफा उन कुछ सुरक्षित स्थानों में था, जहां नागरिक भारी इजरायली बमबारी से बचने के लिए शरण लेते थे।

–आईएएनएस

एसकेपी/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More