झारखंड के कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रांची: पूरे झारखंड में मानसून सक्रिय हो गया है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है, उन जगहों पर भी जहां पारा 40 के पार चल रहा था। सोमवार को राजधानी रांची में दिनभर बादल छाए रहे। इस दौरान कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश भी हुई। रांची स्थित मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले दो-तीन दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा। इस वजह से राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होती रहेगी।
मानसून का असर कम होगा:
मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को संथाल परगना के साथ-साथ रांची और आसपास के जिलों में बारिश हो सकती है। 4 जुलाई से मानसून का असर थोड़ा कम हो सकता है। इसके बाद राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इसे लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश सिमडेगा में हुई। वहां के मौसम विज्ञान केंद्र ने करीब 75 मिमी बारिश रिकॉर्ड की।
पलामू और जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस:
सोमवार को पलामू और जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी का अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले दो-तीन दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा। इसके कारण राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश होती रहेगी।
