hemant soren release- घर पहुंचे हेमंत, मां रुपी सोरेन ने माथे पर तिलक लगाकर दिया आशीर्वाद



रांची:
पांच महीने की अपनी जेल यात्रा के आज हेमंत सोरेन को जमानत मिल गयी. होटवार जेल के दरवाजे पर आगवानी में पार्टी नेताओं के साथ ही पत्नी कल्पना सोरेन भी खड़ी नजर आयी. पत्नी कल्पना सोरेन के लिए एक एक पल काटना मुश्किल हो साबित हो रहा था, उनकी निगाह होटवार जेल के दरवाजे पर टिकी थी. जैसी ही औपचारिकताएं पूरी हुई हेमंत कल्पना सोरेन की आंखों के सामने थें.  उस वक्त कल्पना सोरेन के चेहरे पर क्या भाव था, इसका वर्णन बेहद मुश्किल है, उस दृश्य को शब्दों से ज्यादा वह तस्वीरें बयां कर रही है, जो कल्पना सोरेन के चेहरे पर सतरंगी छटा विखेर रही है. लेकिन इसके साथ ही एक दूसरा चेहरा भी पूरे पांच माह से हेमंत की वाट जोट रहा था. उसकी आंखों में भी आंसू थें, उसके चेहरे पर भी उदासी  थी, हालांकि वह उदासी मीडिया की सुर्खियों का हिस्सा नहीं थी. वह बेकरारी और बेचारगी एक मां और पिता की थी, एक भाई का था, और उन बच्चों की थी, जिससे उसका पिता का छाया दूर था. 
आज जैसे ही हेमंत अपना आवास पहुंचे, मां रुपी सोरेन ने तिलक लगाकर स्वागत किया, पिता शिबू सोरेन ने आशीर्वाद दिया और बच्चों का क्या कहना, उनकी खुशी तो देखने लाइक थी.  झामुमो और सोरेन परिवार के लिए आज बड़े जश्न का दिन है, जिसकी तैयारी भी पूरी है.

 

पांच महीने के लम्बे इतंजार के बाद हाई कोर्ट से मिली जमानत

आपको बता दें कि पूर्व सीएम हेमंत पिछले पांच महीनों से होटवार जेल में बंद थें,  उन पर कथित रुप से भुंईहरी जमीन कब्जा करने का आरोप है, आज उसी  मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने उन्हे जमानत प्रदान कर दिया  हाईकोर्ट के फैसले के बाद हेमंत सोरेन दूसरी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद होटवार जेल से बाहर निकल गयें. इस अवसर पर पार्टी के दूसरे नेताओं का साथ ही पत्नी कल्पना सोरेन भी आगवानी में खड़ी नजर आई. 

.

लेखक के बारे में

By Devendra Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More