Big breaking- होटवार जेल से बाहर निकले हेमंत, कल्पना सोरेन के उदास चेहरे पर खुशी के सतरंगी रंग

रांची: झारखंड हाईकोर्ट के फैसले के बाद हेमंत सोरेन दूसरी कई कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद होटवार जेल से बाहर निकल गयें. इस अवसर पर पार्टी के दूसरे नेताओं का साथ ही पत्नी कल्पना सोरेन भी आगवानी में खड़ी नजर आई. आपको बता दें कि आज भी झारखंड हाईकोर्ट ने हेमंत सोरेन की जमानत याचिका को स्वीकार किया था, जिसके बाद लोगों की नजर उस पल पर जमी हुई थी, जब हेमंत सोरेन जेल से बाहर आयेंगे.
कल्पना सोरेन के सोशल मीडिया एकाउंट पर जमी थी नजर
आपको बता दें कि 31 जनवरी का वह दिन जब भुंईहरी जमीन मामले में पूर्व सीएम हेमंत की गिरफ्तारी हुई थी. और पहली बार कल्पना सोरेन मुख्यमंत्री आवास पर महागठबंधन के विधायकों और नेताओं संग तनाव के आलम में देखी गयी थी. उस घटना के आज करीबन पांच माह गुजर गये, इस दरम्यान गंगा मे ना जाने कितना पानी बह गया, जिस हेमंत की कल्पना को बेचारी के रुप में प्रस्तूत करने की कोशिश हुई थी, उस कल्पना ने अपने धारदार भाषणों और धुंआधार प्रचार के बूते सारी आदिवासी बहुल सीटों से भाजपा का सफाया कर दिया. वह कल्पना जो हेमंत की अनुपस्थिति में ना तो टूटी और ना ही पार्टी के सपनों को बिखरने दिया, बल्कि एक सामान्य गृहणी से अपने आप को राजनेता के रुप में तब्दील कर लिया, वह झारखंड का अवाम हो या दिल्ली मुंम्बई में महागठबंधन की बैठक, राजनीति के पुराने धुरंधरों के बीच वह अपनी जगह बनाती गयी. आज जब पूरे पांच माह के बाद हेमंत सोरेन खुली हवा में सांस लेने का अवसर मिला है, हेमंत की वह कल्पना कहां खड़ी है. ना तो सोशल मीडिया पर उनका कोई ट्वीट आ रहा है, और ना ही अपने अवास के बाहर खड़े मीडिया का हुजूम और उनके सवालों का वह जवाब दे रही है. जैसे ही हेमंत सोरेन को जमानत की खबर आयी, लोग बाग एकबारगी हेंमत सोरेन के सोशल मीडिया एक्स को खंगालने लगें, लेकिन उस पर हेमंत सोरेन की रिहाई को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं थी, हेमंत सोरेन के गिरफ्तारी के बाद यह कल्पना सोरेन के द्वारा हैंडल किया जा रहा है. तो क्या कल्पना किसी और तैयारी में जुटी है.
बड़े जश्न की तैयारी में झामुमो
दरअसल खबर यह है कि पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं की तरह ही कल्पना सोरेन भी इस खबर को सुन कर बेहद भावुक है, अब उनके लिए एक एक पल काटना मुश्किल होता जा रहा है, वह उन कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करने में लग चुकी है, जिस औपचारिकता के बाद ही हेमंत सोरेन होटवार जेल से बाहर आयेंगे. और इस काम को अंजाम देने के लिए विनोद पांडेय और देवर बंसत सोरेन को पीएमएलए कोर्ट भेज दिया गया है, जहां 50 हजार रुपये के साथ दो बेल बांड भरा जायगा. उसके बाद हेमंत सोरेन को एक बार फिर से जेल भेजा जायेगा और फिर वहीं से रिहाई होगी.जैसे ही यह सारी औपचारिकता पूरी होगी, कल्पना सोरेन होटवार जेल गेट पहुंचेगी और अपने साथ हेमंत सोरेन को लेकर कार्यकर्ताओं और महागठबंधन के नेताओं के सामने होगी. और उसके बाद शुरु होगा, झामुमो और गठंबधन का जश्न और इस जश्न का हिस्सा बनेंगी कल्पना.
