नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश को किया गिरफ्तार

नोएडा, 26 जून (आईएएनएस)। नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश के लिखाफ लूट, चोरी समेत अन्य वारदातों के एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध असलहा और चोरी की एक बाइक बरामद की है। दिल्ली के थाना कल्याणपुरी का रहने वाला यह बदमाश नोएडा और दिल्ली दोनों जगह पर लूट और चोरी जैसी वारदातों को लगातार अंजाम देता आ रहा है।

पुलिस ने बताया है कि बुधवार को थाना सेक्टर-24 नोएडा पुलिस सेक्टर-54 चौकी के सामने चेकिंग कर रही थी। तभी एक व्यक्ति बाइक पर आता हुआ दिखा। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। इस दौरान उसकी बाइक फिसलकर गिर गई।

इस बीच उसने अवैध तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी करवाई में नई दिल्ली के त्रिलोकपुरी निवासी बदमाश मनीष गोली लगने से घायल हो गया। मनीष के पैर में गोली लगी है।

पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और दिल्ली से चोरी हुई बाइक बरामद की है। मनीष के खिलाफ अलग-अलग थानों में लूट चोरी समेत अन्य मामले दर्ज हैं।

एडीसीपी मनीष मिश्रा ने बताया है कि गिरफ्तार बदमाश पर लूट, चोरी समेत अन्य अपराधों के एक दर्जन से ज्यादा मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। यह दिल्ली और नोएडा में वारदातों को अंजाम देता आ रहा है। काफी दिनों से पुलिस को इसकी तलाश थी। मनीष के पास से जो बाइक बरामद हुई है उसे इसने दिल्ली से चोरी किया था। पुलिस मनीष के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।

–आईएएनएस

पीकेटी/एफजेड

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More