‘तेरे मस्त मस्त दो नैन’, ‘आफरीन’ पर सोनाक्षी-जहीर ने किया रोमांटिक डांस, काटा वेडिंग केक

मुंबई, 24 जून (आईएएनएस)। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने रविवार (23 जून) को परिवार वालों की मौजूदगी में कोर्ट मैरिज की। इसके बाद कपल ने ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी भी होस्ट की। इस पार्टी की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में कपल डांस करते नजर आ रहे हैं।

सोनाक्षी ने ‘तेरे मस्त मस्त दो नैन’, ‘चिकनी कमर’, ‘छैया छैया’ और ‘आफरीन’ जैसे पॉपुलर सॉन्ग पर डांस किया।

मुंबई के लिंकिंग रोड पर स्थित बास्टियन रेस्टोरेंट में रिसेप्शन पार्टी रखी गई।

लुक की बात करें तो सोनाक्षी ने सुर्ख लाल रंग की बनारसी सिल्क ब्रोकेड साड़ी पहनी हुई थी। उसमें गोल्डन कढ़ाई का वर्क था। यह एथिनिक फैशन लेबल ‘रॉ मैंगो’ के कलेक्शन से ली गई थी। इसके साथ उन्होंने हैवी जूलरी और हैवी मेकअप के साथ लुक को पूरा किया।

वहीं जहीर ने व्हाइट शर्ट के साथ कढ़ाई वाली बंद गला जैकेट और मैचिंग पैंट्स पहने हुए थे। उन्होंने ब्राउन शूज के साथ अपने लुक को पूरा किया।

ग्रैंड रिसेप्शन में केक काटने के दौरान सोनाक्षी ने हैवी वर्क वाला रेड कलर का फुल स्लीव अनारकली सूट पहना। उन्होंने सिंदूर और चूड़ा पहना हुआ था। इस दौरान कपल ने सोनाक्षी की डेब्यू फिल्म ‘दबंग’ के गाने ‘तेरे मस्त मस्त दो नैन’ पर भी डांस किया, जिसमें उनके साथ सलमान खान भी थे।

सोनाक्षी की रिसेप्शन पार्टी में रैपर हनी सिंह इलेक्ट्रिक ब्लू जैकेट में पहुंचे और जमकर परफॉर्म किया। उन्होंने ‘अंग्रेजी बीट’ सॉन्ग गाया।

रिसेप्शन में सायरा बानो, रेखा, ​संगीता बिजलानी, सलमान खान, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, अली फजल और संजीदा शेख शामिल हुए।

सलमान के बहनोई आयुष शर्मा भी आए। इनके अलावा, पार्टी में विद्या बालन और सिद्धार्थ रॉय कपूर भी पहुंचे। हुमा कुरैशी और उनके भाई साकिब सलीम, तब्बू, अनिल कपूर, चंकी पांडे, रवीना टंडन और काजोल शामिल थे।

बता दें कि सोनाक्षी और जहीर की पहली मुलाकात सलमान खान की एक पार्टी में हुई थी। दोनों जल्द ही एक दूसरे के प्यार में पड़ गए। कपल ने सात साल तक डेट किया और फाइनली शादी के बंधन में बंध गए।

–आईएएनएस

पीके/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More