Big Breaking- जमीन घोटाले से जुड़े मामले में रांची में ईडी की छापेमारी

सेना जमीन घोटाले की जांच में जुटे ईडी की ओर से रांची के कांके और चेशायर रोड स्थिति दो घर में छापेमारी की खबर है. घर में मौजूद दस्तावेज और डिजिटल उपकरणों की गहन जांच की जा रही है. बताया जा रहा है कई सबूत हाथ लगे हैं. इसमें से एक घर कमलेश नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है, ईडी इसके पहले भी कमलेश के घर पर छापेमारी कर चुकी है.

पहले ही कई आरोपियों को गिरप्तार कर चुकी है ईडी

आपको बता दें कि इस मामले में ईडी ने पहले ही आईएस छवि रंजन, पावर ब्रोकर अमित अग्रवाल, प्रदीप बागची, अफसर अली, इम्तयाज अली के साथ कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो अभी भी होटवार जेल में है, इस घोटाला में शहर का चर्चित कारोबारी विष्णु अग्रवाल की भूमिका भी संदेह के घेरे में हैं, फिलहाल ईडी की गिरफ्तारी के बाद वह जमानत पर है. दरअसल सेना जमीन घोटाला का संबंध रांची स्थित एक 4.55 एकड़ जमीन से हैं, सेना ने इस जमीन का मूल रैयत माने जाने वाले बीएम लक्ष्मण राव से 1 अप्रैल 1963 को 3600 रुपये प्रति वर्ष की दर से इस जमीन को किराया पर लिया था. लेकिन बाद में फर्जी दस्तावेज के सहारे इस जमीन की बिक्री कर दी गयी. साथ ही सेना से जमीन छोड़ने की मांग की गयी. 

लेखक के बारे में

By Devendra Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More