झारखंड मानसून अपडेट : तापमान में गिरावट, हर बूंद में है खुशी! गर्मी से राहत, क्या झारखंड में प्रवेश कर रहा है मानसून

रांची: बिहार में मानसून ने दस्तक दे दी है। अब अगले कुछ दिनों में कभी भी झारखंड में मानसून प्रवेश कर सकता है। यह संथाल परगना के रास्ते झारखंड में प्रवेश करेगा। मानसून के आगमन के साथ ही रांची समेत कई जिलों में बारिश हो रही है। हर जिले में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। जिससे भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली है।
मानसून की बारिश के लिए कुछ घंटों का इंतजार
रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले 24 घंटों में बारिश के पैटर्न पर नजर रखी जा रही है। इसे देखने के बाद ही मानसून के प्रवेश की घोषणा की जाएगी। फिलहाल 24 से 48 घंटे तक इंतजार करना चाहिए। मानसून की एंट्री गुरुवार को रांची समेत राज्य के अधिकांश इलाकों में बारिश की बूंदों से राहत मिली। शुक्रवार को भी रांची और आसपास के इलाकों में घने काले बादल छाए हुए हैं। इस दौरान 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है।
खूंटी में सबसे अधिक 63.5 मिमी बारिश हुई
पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे अधिक 63.5 मिमी बारिश खूंटी में हुई। इस दौरान रांची में भी 40 मिमी बारिश हुई। वहीं रामगढ़ में 19.2 मिमी, राजमहल में 19.2 मिमी, चतरा में 17.0 मिमी, हजारीबाग में 12.5 मिमी, गढ़वा में 10.5 मिमी, पलामू में 5.5 मिमी, बोकारो में 3.4 मिमी, लातेहार में 2.0 मिमी और गुमला में 2.0 मिमी बारिश हुई।
