भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने श्रेया के परिजनों से की मुलाकात, परिवार को हर संभव मदद का दिया भरोसा

औरंगाबाद, 19 जून (आईएएनएस)। भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने औरंगाबाद के नवीनगर में श्रेया के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिवार को सांत्वना दी और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

नवीनगर में श्रेया के माता-पिता से मुलाकात कर पवन सिंह ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि श्रेया की हत्या मानवता पर एक काला दाग है, इसकी जितनी भी निंदा किया जाए कम है। पुलिस-प्रशासन पर विश्वास जताते हुए उन्होंने कहा कि श्रेया की हत्या में शामिल आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा कि काराकाट लोकसभा क्षेत्र की जितनी भी माताएं हैं, उन सबका मैं बेटा हूं। उस लोकसभा क्षेत्र में जितनी भी बहने हैं, उन सबका मैं भाई हूं। इन लोगों के प्रति मेरा जो भी कर्तव्य होगा, मैं निभाऊंगा, उससे पीछे नहीं हटूंगा।

गौरतलब है कि औरंगाबाद के नबीनगर में एक नाबालिग लड़की (श्रेया) घर से कोचिंग के लिए निकली थी और वापस नहीं लौटी। श्रेया के लापता होने के तीन दिन उसका शव बरामद हुआ था। इस मामले में श्रेया की मां ने श्रेया की सहेली, उसकी मां और एक युवक पर अपहरण और हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

–आईएएनएस

पीएसके/सीबीटी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More