एकला चलो की राह पर टाइगर जयराम, विधान सभा चुनाव के बाद गठबंधन पर फैसला

रांची: लोकसभा चुनाव में लोकसभा की करीबन पांच सीटों पर एक-एक लाख वोट लाकर झामुमो और भाजपा जैसे स्थापित सियासी दलों के सामने मुश्किलें ख़ड़ा करने के बाद अब विधान सभा चुनाव में भी टाइगर जयराम की एंट्री होने वाली है. विधान सभा चुनाव में जेबीकेएसएस का किसी भी दल के समझौता नहीं होगा, लेकिन विधान सभा चुनाव के बाद मुद्दों के आधार गठबंधन पर विचार किया जा सकता है. अब तक संताल और कोल्हान से अपने को दूर रखने वाले जयराम ने विधान सभा चुनाव में संताल और कोल्हान से भी उम्मीदवार उतारने की घोषणा की है. जयराम के इस फैसले से संताल और कोल्हान में झामुमो के सामने मुसीबत खड़ी हो सकती है, वोटों में बिखराव का लाभ भाजपा को मिल सकता है, जबकि हजारीबाग, रांची, जमशेदपुर, धनबाद और गिरिडीह जैसे कुर्मी बहुल इलाके में झामुमो का इसका लाभ मिल सकता है.

अब सवर्ण चेहरों को भी मैदान में उतारेगी जेबीकेएसएस

लोकसभा चुनाव में भले ही संगठन ने किसी भी सवर्ण चेहरे को टिकट नहीं दिया हो, लेकिन विधान सभा चुनाव में  वैसे सवर्ण समाज से आने वाले वैसे बुद्धिजीवियों को भी मैदान में उतारा जायेगा, जिनका झारखंड आन्दोलन और झारखंडी अस्मिता के संघर्ष में योगदान रहा है. जल जंगल और जमीन की लड़ाई में भागीदारी रही है, जिनका बौद्धिक सहयोग आदिवासी-मूलवासी समाज को मिलता रहा है. इस पहल का मकसद पार्टी के सामाजिक आधार में  विस्तार करने की है, ताकि सभी सामाजिक समूहों का समूचित भागीदारी को सुनिश्चित किया जा सके. टाइगर जयराम ने साफ किया कि इस बार किसी भी राजनीतिक दल के साथ गठबंधन नहीं होने जा रहा. जेबीकेएसएस अपने बूते  इस बार 55 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है. इस बार जेबीकेएसएस सदन में आम अवाम की आवाज बनने जा रही है. एक बड़ा सियासी खुलासा करते हुए जयराम ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान भी इंडिया और एनडीए दोनों ही गठबंधनों की ओर से साथ मिलकर चुनाव लड़ने का ऑफर मिला था. लेकिन जेबीकेएसएस ने अपने दम पर चुनाव लड़ने का फैसला किया. जिसका परिणाम आज सामने है, भले ही हमारे हिस्से जीत नहीं आयी हो, लेकिन रांची, हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद में हमने अच्छी सफलता प्राप्त की. अब इस ताकत का इस्तेमाल विधान सभा चुनाव में किया जायेगा.

लेखक के बारे में

By Devendra Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More