बोकारो: दामोदर नदी में मवेशी के अंग मिलने से आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम 

बोकारो: जिले के बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के जारंगडीह में लोगों ने सोमवार को मवेशी के अंग मिलने के विरोध में बेरमो गोमिया मुख्य सड़क को जाम कर दिया। बोकारो थर्मल थाना एवं पेटरवार थाना के बीच बहने वाले दामोदर नदी में मवेशी के अंगों को नदी में फेंक दिया है, जिसकी सूचना के बाद उत्तेजित लोगों ने सड़क जाम कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उसे जेल भेजने की मांग कर रहे हैं।

खेतको जारंगडीह के बीच स्थित दामोदर नदी बाबू क्वाटर घाट में प्रतिबंधित पशुओं का कई टुकड़ा मांस मिलने पर स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। सुचना मिलने पर तत्परता दिखाते हुए बोकारो थर्मल थाना प्रभारी ,पेटरवार थाना प्रभारी दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचकर जाएजा लिया। ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर जारंगडीह भगत सिंह चौक के समीप रोड जाम कर मवेशी हत्या बंद करो, मवेशी हत्या में शामिल आरोपियों को जेल दो, फांसी दो जैसे नारेबाजी करते हुए जांच कर आरोपियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। 

लोगों का कहना है कि इस स्थान पर रोजाना 200 से 300 की संख्या में महिलाएं स्नान करने जाती है एवं उसी जगह से सीसीएल के कॉलोनी में पानी की आपूर्ति की जाती है। इसलिए दोषी को जेल भेजते हुए दामोदर की सफाई कराई जाए मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस घटना स्थल पर मौजूद है। 

लेखक के बारे में

By Manoj Garg

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More