बोकारो: दो भैंसों की मौत के बाद दो गुटों में जमकर हुए पथराव, दर्जनों घायल 

बोकारो: जिले में दो भैंसों की मौत के बाद अलग- अलग समुदाय से जुड़े लोग आमने- सामने हो गए और फिर पथराव होने लगी जिसमें एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। घटना सेक्टर वन से भरर्आ बस्ती जाने के रास्ते की है। बताया जाता है कि एक बिजली के तार के टूटकर गिरने से दूध के कारोबार से जुड़े लोगों की दो भैंसों की मौत हो गई। 

इसके बाद बोकारो से भर्रा बस्ती के लिए ले जाए गये अवैध बिजली कनेक्शन को काटकर बिजली के तार में फंसी भैंसों को निकालने की कोशिश की जा रही थी, तभी दूसरी ओर से आए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। बहसा बहसी के बाद पथराव हुए और दोनों ओर से जमकर पत्थर बाजी की घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे।

इस घटना में पुलिस कर्मियों समेत एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। फिलहाल पुलिस की माने तो दोनों पक्षों के आमने- सामने होने के बाद बनी तनाव की स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया है। भर्रा बस्ती और सेक्टर वन को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस ने भी सिचुएशन को कंट्रोल में बताया है।

लेखक के बारे में

By Manoj Garg

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More