बोकारो: रोजगार सेवक का रिश्वत लेते वीडियो हुआ वायरल

बोकारो: अबुआ आवास योजना में आवास आवंटित होने के बाद रोजगार सेवक द्वारा रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जबकि राज्य के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन अबुआ आवास के लाभुकों से रिश्वत नहीं लेने का सख्त निर्देश दिया जा चूका है। किन्तु कुछ कर्मी उक्त आदेश की परवाह नहीं कर लाभुकों से खुलेआम रिश्वत ले रहे हैं।
ऐसा ही मामला नावाडीह से सामने आया है। नावाडीह प्रखंड के बाराडीह पंचायत अंतर्गत जम्मुनियाटांड के अबुआ आवास लाभुक सह जीवलाल रजक की पत्नी पुष्पा देवी के खाते में पहला किस्त की राशि तीस हजार रुपये स्थानांतरण होने के बाद पंचायत के रोजगार सेवक धर्मवीर कुमार द्वारा लाभुक से रिश्वत की राशि लेते वीडियो वायरल होने के बाद सुर्खियों में है। इसकी जानकारी नावाडीह बीडीओ प्रशांत कुमार हेम्ब्रम को मिली तो वे संबधित रोजगार सेवक को शो कौज करते हुए जवाब माँगा है, बीडीओ ने कहा कि रोजगार सेवक पर कारवाई होगी।
बीडीओ के मुताबिक वीडियो में रोजगार सेवक धर्मवीर कुमार लाभुक पुष्पा देवी के घर पहुंचा और अबुआ आवास की राशि पहुंचने के एवज में पैसे की मांग की। जिसके बाद पुष्पा देवी ने धर्मवीर कुमार को पैसे दी तो वह पैसे को गिनती कर यह बोलते हुए अपने पैकेट में भर लिया कि जितना बात हुआ था, उतना नहीं है। यह पूरा दृश्य एक वीडियो में कैद हो गया। लाभुक पुष्पा देवी के पति जीवलाल रजक ने बताया कि वह चेन्नई में काम करता है।
उसकी पत्नी के नाम अबुआ आवास स्वीकृत होने के बाद जब पहला किस्त की राशि पहुंची तो रोजगार सेवक धर्मवीर कुमार उसके घर पहुंचने लगा। साथ ही दबाव देने लगा कि अबुआ आवास दिलाने में बहुत मेहनत किए है। इसलिए इस काम को ले हुए डील को पूरा कीजिये।जीवलाल ने बताया कि वह इसका विरोध करते हुए धर्मवीर को घर लौटने देने की बात कही। किन्तु जब वह बार बार पैसे के लिए घर पहुंचने लगा तो बाध्य होकर पत्नी ने उसे पांच हजार रुपये दे दी।
