बकरीद पर स्वरा भास्कर ने वेजिटेरियन लोगों पर कसा तंज, इंटरनेट पर हो रही ट्रोल

मुंबई, 17 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं। फिल्म से दूर रहने के बावजूद भी वह किसी न किसी वजह से खबरों में छाई रहती हैं। इस कड़ी में एक्ट्रेस बकरीद से जुड़ा पोस्ट शेयर करने को लेकर चर्चाओं में है, जिसमें उन्होंने वेजिटेरियन लोगों पर तंज कसा है।

दरअसल, हाल ही में एक फूड ब्लॉगर ने एक्स पर पनीर डिश के साथ वेजिटेबल फ्राइड राइस की एक तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, “मुझे वेजिटेरियन होने पर गर्व है। मेरी प्लेट आंसूओं, क्रूरता और पाप से मुक्त है।”

ब्लॉगर के पोस्ट को देखकर स्वरा भड़क उठीं और इस पर अपनी राय देते हुए एक्स पोस्ट में लिखा, “सच कहूं तो…मुझे वेजिटेरियन लोगों की एक बात समझ नहीं आती। आप लोगों की सारी डाइट गाय के बछड़े को उनकी मां के दूध से दूर करके, गायों को जबरन गर्भवती कराकर, फिर उन्हें उनके बच्चों से अलग करने और उनका दूध चुराने से बनती है। इसके अलावा आप जड़ वाली सब्जियां खाते हैं, जिससे पूरा पौधा ही मर जाता है। जरा शांति बरतिए, आज बकरीद है तो सिर्फ इसलिए ऐसी बातें मत कीजिए!”

स्वरा अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में घिरी रहती हैं।

बता दें कि स्वरा भास्कर ने 2023 में राजनीतिज्ञ और एक्टिविस्ट फहाद अहमद से शादी की थी। उन्होंने विवादों से बचने के लिए अपना बिना धर्म बदले कोर्ट मैरिज की थी। स्वरा की एक बेटी भी है, जिसका नाम राबिया रमा अहमद है।

स्वरा ने इंस्टाग्राम पर अपने पति संग फोटो पोस्ट कर अपनी लव स्टोरी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने बताया कि वह तीन साल तक दोस्त थे। उनके बीच धर्म के साथ-साथ उम्र का भी अंतर था। स्वरा फहाद से उम्र में बड़ी हैं। वहीं बोली भी अलग-अलग है।

उन्होंने बताया कि वह फहाद से सीएए-एनआरसी प्रोटेस्ट के वक्त दिसंबर 2019 में मिली थीं। उस वक्त हमने प्रोटेस्ट साथ में ऑर्गनाइज करवाया था। इस दौरान दोनों की दोस्ती गहरी हो गई।

वर्कफ्रंट की बात करें तो स्वरा ‘तनु वेड्स मनु’, ‘रांझणा’, ‘वीरे दी वेडिंग’, ‘निल बटे सन्नाटा’ और ‘अनारकली ऑफ आरा’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह ‘रसभरी’ नाम की वेब सीरीज में भी दिखाई दीं।

स्वरा जल्द ही मनीष किशोर की फिल्म ‘मिसेज फलानी’ में नजर आएंगी। इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है।

–आईएएनएस

पीके/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More