चुनाव में बेहतर कार्य करने वाले कर्मी हुए सम्मानित

कोडरमा: बाघीटांड स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज मे कोडरमा जिला प्रशासन की ओर से लोक सभा निर्वाचन मे अच्छे कार्य किये जाने वाले कर्मियों को उपायुक्त मेघा भारद्वाज द्वारा सम्मान पत्र दे कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में उपायुक्त कोडरमा मेघा भारद्वाज ने सभी मास्टर ट्रेनर एवम् प्रशिक्षण कोषांग के कर्मियों, अन्य कोषांग कर्मियों को सम्मानित करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान, सभी मास्टर ट्रेनरों ने काफी मेहनत व लगन से प्रशिक्षण देने का कार्य किया था जिसके कारण त्रुटि रहित चुनाव संपन्न हो पाया। चुनाव में लगाए गए सभी कर्मियों ने अच्छे प्रशिक्षण के कारण त्रुटि रहित चुनाव संपन्न कराया है। उप विकास आयुक्त ऋतुराज ने कहा कि मास्टर ट्रेनरों ने चुनाव में पीलर का कार्य किया है। सभी ने अच्छे से प्रशिक्षण देने का कार्य किया है। अनुमंडल पदाधिकारी रिया सिंह ने कहा कि सभी ट्रेनरों द्वारा सामग्री जमा करने के समय काउंटर पर, काफी सजग हो कर सामग्री जमा करवाने मे मदद किया।

सम्मान प्राप्त करने वाले मास्टर ट्रेनरों व प्रशिक्षण कोषांग के कर्मियों ने उपायुक्त कोडरमा मेघा भारद्वाज, उपविकास आयुक्त ऋतुराज, अनुमंडल पदाधिकारी रिया सिंह को धन्यवाद दिया है। धन्यवाद देने वालों मे ट्रेनर सुदीप सहाय, अश्विनी तिवारी, मनोज चौरसिया, उमेश सिन्हा, रवि कांत रवि, दिलीप बर्णवाल, रामचंद्र ठाकुर, राजेस्वर् पांडे,, सत्यजीत हिमावन, संजय सुमन, प्रशिक्षण कोषांग के सन्नी दयाल, प्रेम कुमार, युगल कुमार, शाहनवाज आलम, महफूज आलम के नाम सामिल हैं। मास्टर ट्रेनर सुदीप सहाय ने बताया कि वो 1999 से चुनाव देने का कार्य कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई सम्मान ट्रेनरों को नही दिया गया था। इस बार उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने हम सभी ट्रेनर को पहली बार सम्मानित कर हौसला बढ़ाया है, उसे आजीवन भुलाया नही जा सकता है।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More