कोटा में फांसी लगाकर बिहार के छात्र ने की खुदकुशी

कोटा, 17 जून (आईएएनएस)। राजस्थान के कोटा के महावीर नगर थाना इलाके में कोचिंग छात्र के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। कोचिंग छात्र ने रोशनदान से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। जानकारी के मुताबिक मृतक आयुष कोटा में रहकर जेईई की तैयारी कर रहा था।

मृतक के परिजनों के कोटा पहुंचने के बाद पुलिस ने छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराया। जांच अधिकारी कमल किशोर ने बताया कि रविवार की रात बिहार के मोतिहारी निवासी कोचिंग छात्र आयुष जायसवाल ने रोशनदान में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

जब छात्र अपने कमरे से बाहर नहीं आया तो उसके दोस्तों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं आने पर पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद छात्र की खुदकुशी का मामला सामने आया।

इस मामले की महावीर नगर थाना पुलिस जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि छात्र के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

बता दें कि कोटा में लगातार कोचिंग स्टूडेंट्स खुदकुशी कर रहे हैं। इसको लेकर पुलिस जागरूकता फैलाने में जुटी है। कोचिंग संस्थानों को भी आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए हैं।

–आईएएनएस

एकेएस/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More