स्विस शांति सम्मेलन के दौरान रूस ने तेज किए सैन्य हमले : यूक्रेन

कीव, 17 जून (आईएएनएस/डीपीए)। यूक्रेन ने कहा है कि जब स्विट्जरलैंड में शांति सम्मेलन चल रहा था तो रूस ने यूक्रेन पर अपने सैन्य हमले तेज कर दिए। शांति सम्मेलन रविवार को समाप्त हो गया।

यूक्रेनी जनरल स्टाफ ने रविवार शाम अपनी रिपोर्ट में कहा, “पूरे दिन रूस ने यूक्रेन पर तेज हमला जारी रखा, हमारे डिफेन्स में सेंध लगाने की कोशिश की और हमारी इकाइयों को हमारे ठिकानों से हटाने की कोशिश करता रहा।”

रिपोर्ट के अनुसार, अधिकांश हमले पूर्वी यूक्रेन के डोनेट्स्क क्षेत्र में हुईं – कुल 36। रिपोर्ट में कहा गया है कि 25 हमलों को विफल कर दिया गया लेकिन 11 अभी भी जारी हैं।

इसमें कहा गया है कि रूसी सेना आगे बढ़ने का प्रयास कर रही है, खासकर पोक्रोवस्क शहर के पास।

कहा जाता है कि रूसी सेना ने उत्तर और दक्षिण में मोर्चे पर यूक्रेनी ठिकानों पर हमला करने के 10 प्रयास किए, लाइमन क्षेत्र और कुराखोव के आसपास।

रिपोर्ट में कहा गया, मॉस्को की वायु सेना ने रक्षा ठिकानों पर भारी बमबारी की।

हालांकि इस जानकारी की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है।

पिछली सर्दी से ही यूक्रेन हथियारों और गोला-बारूद के अभाव में कमजोर स्थिति में है।

हालांकि, अब अब पश्चिमी देशों से हथियारों की आपूर्ति होने लगी है, जिससे रूस को मिलने वाला फायदा सीमित हो गया है।

–आईएएनएस/डीपीए

एसकेपी/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More