पटना : गंगा में नाव पलटी, छह लापता

पटना, 16 जून (आईएएनएस)। पटना के बाहरी इलाके में रविवार को एक नाव पलट गई। नाव में सवार छह लोग लापता हैं।

बाढ़ के उपमंडल अधिकारी (एसडीओ) शुभम कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि एक ही परिवार के 17 सदस्य गंगा नदी पार करने के लिए नाव पर सवार हुए थे।

कुमार ने बताया, “नाव नदी के बीच में पलट गई। स्थानीय नाविकों ने 11 लोगों को बचा लिया, लेकिन छह लोग अब भी लापता हैं। यह दुर्घटना बाढ़ के उमानाथ घाट पर हुई।”

उन्होंने बताया कि पीड़ित नालंदा जिले के मालती गांव के एक ही परिवार के सदस्य हैं।

जिला प्रशासन ने घटना की जानकारी एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को दे दी है। लापता लोगों की तलाश में बचाव अभियान जारी है।

गंगा दशहरा के अवसर पर दूर-दराज के इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा नदी में पवित्र स्नान करने आए थे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कई श्रद्धालु स्नान के लिए नावों से नदी की दूसरी ओर गए थे। उन्हीं में से एक नाव नदी के बीच में पलट गई।

–आईएएनएस

एकेजे/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More