माफिया मुक्त खनन सरकार की प्राथमिकता, भ्रष्ट तरीके से कमाई गई संपत्ति होगी जब्त : विजय सिन्हा

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। बिहार के लखीसराय में अवैध खनन को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ी कारवाई की है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और खनन विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा के निर्देश पर लखीसराय प्रशासन ने देर रात अवैध खनन और ओवरलोडेड वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया।

पुलिस की कार्रवाई से माफियाओं में हड़कंप मच गया है। इस दौरान दर्जनों वाहनों को जब्त किया गया।

खनन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अवैध खनन को लेकर लखीसराय जिला प्रशासन को सख्त निर्देश दिया है कि हर हाल में अवैध खनन पर रोक लगाये जाना चाहिए। इसके बाद जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर है।

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि माफिया मुक्त खनन करने का हमने अभियान शुरू किया है। खनन माफियाओं को संरक्षण देने वालों पर निगाह है। जो अपराधी को बचाएगा, वो बख्शा नहीं जाएगा। भ्रष्ट तरीके से कमाई गई संपत्ति को जब्त करने का काम करेंगे।

–आईएएनएस

एकेएस/सीबीटी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More