कोडरमा: रक्तदान, महादान इससे बचाया जा सकता है जीवन: अभिषेक आनंद

कोडरमा: विश्व रक्तदान दिवस को लेकर शनिवार को झुमरी तिलैया के महाराणा प्रताप चौक के समीप दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर का आयोजन मारवाड़ी युवा मंच की प्रेरणा शाखा, लायंस क्लब, रेड क्रॉस सोसायटी, श्री हनुमान संकीर्तन मंडल एवं दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र के तहत आयोजित किया गया। मौके पर अतिथि के रूप में जिला कल्याण पदाधिकारी अभिषेक आनंद मौजूद थे। 

उन्होंने कहा की रक्तदान महादान है, इससे बचाया जा सकता है अमूल्य जीवन। रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणा का श्रोत है। पुण्य के लिए दान तो बहुत करते हैं, लेकिन जो दूसरों की जिंदगी बचाए वो महादान है। रेड क्रॉस के चेयरमैन अजीत बरनवाल ने कहा कि रक्तदान महादान है, रक्तदान के माध्यम से हम किसी का जीवन बचा सकते हैं। मारवाड़ी युवा मंच की मंडल 1 की सहायक मंत्री श्रेया केडिया ने कहा कि रक्तदान शिविर का आयोजन का कार्य पुनीत कार्य है। 

प्रेरणा शाखा की सचिव शीतल पोद्दार, लायंस क्लब के अध्यक्ष डॉ सागरमाणी सेठ, श्री हनुमान संकिर्तन मंडल के अध्यक्ष नवीन सिन्हा एवं रेड क्रॉस सोसायटी के संस्थापक पदाधिकारी डॉ राम सागर सिंह ने कहा कि रक्तदान करने से प्राप्त होने वाले रक्त को जरूरतमंद व्यक्ति को प्रदान कर उनके जीवन को बचा कर नई जिंदगी रूपी तोहफा दिया जाता है। 

कार्यक्रम का मंच संचालन नेहा कुमारी और लायंस क्लब के रीजनल चेयरपर्सन सुजीत अंबष्ठा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के दौरान पहली बार रक्तदान देने वाले छात्र, छात्राओं के अलावा जिले में अधिक रक्तदान करने वाले रितेश माधव (78 बार), अंकित गुप्ता (49 बार), रितेश लोहनी (31 बार), विशाल सिंह (25 बार) को पौधा दे कर सम्मानित किया गया। 

7 महिला सहित 41 ने किया रक्तदान

रक्तदान के मौके पर 7 छात्र और महिला समेत 41 लोगों ने रक्तदान किया, इस अवसर पर रक्तदान करने वाले में रेखा कुमारी, दीपा गुप्ता, नेहा कुमारी, सुवंती कुमारी, अर्चना कुमारी, नीतू कुमारी, बिंदु कुमारी, सन्नी सलूजा, विवेक कुमार, सचिन कुमार, दीपक कुमार, सोनू कुमार, श्रवण कुमार, रंजन कुमार, अमितेश दुबे, मो. अमानतुल्ला, अरविंद चौधरी, राजू कुमार, सुनील कुमार, रंजीत कुमार, सुभाष पासवान सहीत अन्य 20 लोगों का नाम शामिल हैं।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More