कोडरमा: जयनगर में बालू लदे छह ट्रैक्टर जप्त, सभी चालक फरार

कोडरमा: जयनगर प्रखंड क्षेत्र में शनिवार सुबह प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी जयनगर गौतम कुमार एवं थाना प्रभारी विकास कुमार पासवान सहित जयनगर पुलिस बल के साथ अवैध बालू खनन को लेकर छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के क्रम में सुबह जयनगर अंचल अंतर्गत ‌ग्राम लतबेधवा हाई स्कूल के पास बालू खनिज लदे 3 ट्रैक्टर ‌को आते देखा जबकि छापेमारी दल को देखकर वाहनों के चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गए।

इसी क्रम में सुबह 8 बजे जयनगर अंतर्गत बराकर नदी ग्राम धरायडीह घाट पर भी छापेमारी की गई जहां करीब 7-8 ट्रैक्टर बालू लोड करने के लिए लगे हुए थे, छापेमारी दल को देखते ही ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर भागने लगे जिस क्रम में तीन ट्रैक्टर को बालू घाट पर पकड़ा गया परन्तु सभी ट्रैक्टर चालक भागने में सफल रहे।

छापेमारी के क्रम में कुल छह ट्रैक्टर पकड़े गए। सभी वाहनों को बिना चालान, कागजात के कारण पकड़ा गया है ‌तथा ‌नियमानुसार ‌समुचित कार्रवाई के लिए अंचलाधिकारी जयनगर द्वारा जिला खनन पदाधिकारी कोडरमा को संसूचित किया गया है। अवैध बालू खनन को लेकर प्रशासन सख्त रुख अपना रहा है। ऐसे में निकट भविष्य में भी इस तरह के और भी छापेमारी अभियान जारी रहेंगे।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More