बोकारो: पेटरवार थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित 

बोकारो: आगामी 17 जून को इस्लाम धर्म को माननेवालों का पावन त्यौहार ईद-उल- अजहा उर्फ बकरीद को लेकर पेटरवार थाना में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। थाना के सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी सहित पुलिस निरीक्षक मुकेश पांडेय, बीडीओ संतोष कुमार महतो, सीओ अशोक कुमार राम, जिप सदस्य प्रह्लाद महतो, शांति समिति अध्यक्ष सुधीर सिन्हा आदि मंचासिन थे।

इस अवसर पर प्रशासनिक पदाधिकारियों ने आगामी त्योहार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में भाईचारे के साथ मनाए जाने पर बल दिया। उपस्थित दोनो पक्ष के अमन पसंद रहिवासियों से कहा गया कि त्योहार में विघ्न डालने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजर तो रहेगी ही, साथ ऐसे तत्वों के बारे में जरा भी संकेत मिले तो थाना में तुरंत सूचित करें।

ज्ञात हो कि तेज धूप व प्रचंड गर्मी के कारण बैठक में स्थानीय लोगों की उपस्थिति पहले की अपेक्षा कम रही। बावजूद इसके शांति समिति की बैठक में स्थानीय रहिवासी मो. मुमताज, मंसूर अंसारी, मो. एकराम, सूरजमल नायक सहित दर्जनों अमन पसंद उपस्थित थे। जबकि बैठक को संपन्न कराने में थाना कर्मी प्रदीप ठाकुर, राजू कुमार, सीताराम आदि सक्रिय दिखे।

लेखक के बारे में

By Manoj Garg

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More