“झारखंड में ‘खेल’ में खेला” अमर बाउरी का दावा एशियन महिला हॉकी में ई-रिक्शा के लिए ईधन की आपूर्ति
.jpg)
रांची: एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप-2023 में कथित घोटाले को लेकर नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी का बड़ा दावा सामने आया है. कथित घोटाले पर तंज कसते हुए अमर बाउरी ने कहा कि अब तक की जानकारी के अनुसार ई रिक्शा बैटरी से संचालित होता था. लेकिन आश्चर्यजनक रुप से झारखंड खेल मंत्रालय ने ई रिक्शा को डीजल से चलाने में कामयाबी हासिल की है. चर्चित चारा घोटाले से इसकी तुलना करते हुए बाउरी ने कहा कि चारा घोटाला में चारा स्कूटर और बाइक ढोया जाता था, झारखंड में एक बार फिर से वही कहानी दुहरायी जा रही है. ई रिक्शा को डीजल से चलाने का कारनामा किया जा रहा है. यह खेल के नाम पर खेला है. चंपाई सरकार से इस मामले अमर बाउरी ने घोटालेबाजों का चेहरा बेनकाब करने की मांग की है.
Back in 90s, Lalu Yadav used to fill diesel in Motor Cycle:
Hemant Soren is filling Diesel in E-Rikshaw.
Yahi to progress hai! pic.twitter.com/ERu9Dgm1v5
— Facts (@BefittingFacts) June 13, 2024
प्रति थाली 19 हजार भुगतान का दावा
बता दें कि एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप-2023 को लेकर विभिन्न मीडिया रिपोर्ट मे यह दावा किया जा रहा है कि आयोजकों ने ई-रिक्शा के लिए डीजल की आपूर्ति के साथ ही मेहमानों का भोजन के लिए प्रति थाली 19 हजार रुपये की दर से भुगतान किया गया. इस दावे के बाद भाजपा बेहद आक्रमक है. भाजपा सासंद निशिकांत दुबे ने तो खेल मंत्री हाफ़िजूल हसन की गिरफ्तारी की भविष्यवाणी भी कर दी है.
लूट में 𝐈𝐧𝐧𝐨𝐯𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧 : ई-रिक्शा में भर दिया डीजल ⛽
लालू राज में “स्कूटर पर लाद कर ले जाते थे भैंस” ⏩ सोरेन राज में “ई-रिक्शा में डीज़ल डलवाकर करते हैं ये ऐश”
लूट लिया झारखंड, झुका दिया झारखंड !@narendramodi | @PMOIndia | @AmitShah | @JPNadda | @blsanthosh pic.twitter.com/qDXO2c6gLf
— Amar Kumar Bauri (@amarbauri) June 13, 2024
27 अक्टूबर से 5 नवंबर 2023 तक हुई थी एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन
मालूम रहे कि एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप 2023 का आयोजन 27 अक्टूबर से 5 नवंबर 2023 तक जयपाल सिंह स्टेडियम में खेला गया था. जिसमें छह सर्वश्रेष्ठ एशियाई महिला राष्ट्रीय टीमों के लिए द्विवार्षिक फील्ड हॉकी टूर्नामेंट किया गया था. अब इसमें भ्रष्टाचार की खबरें सामने आने के बाद खेल मंत्री हाफ़िजूल हसन निशाने पर हैं. दावा किया जा रहा है कि आलमगीर आलम के बाद चंपाई सरकार का एक और विकेट गिरने वाला है. यदि वाकई ऐसा होता है तो चंपाई सरकार के लिए विधान सभा चुनाव के पहले यह एक बड़ा झटका होगा.
