बोकारो: पेयजलापूर्ति बाधित को लेकर चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने चरणबद्ध आंदोलन करने की दी चेतावनी

बोकारो: जैनामोड़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स के द्वारा ग्रामीण पेयजलापूर्ति फेज 02 से इस भीषण गर्मी में भी दस पंचायतो में पानी सप्लाई नहीं करके संवेदक द्वारा  विभागीय मिलीभगत से बड़े पैमाने पर अनियमितता कर पानी टंकी भ्रष्टाचार का भेंट चढ गया है। चैम्बर अध्यक्ष संजय सिंह ने तिलका माझी चौक पर पानी सप्लाई नहीं करने का विरोध में मटका- घड़ा फोड़कर वहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अब ग्रामीण पेयजलापूर्ति को लेकर पेय जल विभाग के मंत्री झारखंड सरकार, जनप्रतिधि एवं संवेदक के विरुद्ध लगातार चरणबद्ध आनदोलन जारी रहेगा। 

एक दिन बाद सभी का पुतला दहन, उसके अगले चरण में शवयात्रा, इसके बाद भी पानी सप्लाई नहीं होने पर पूरे दस पंचायतो के पानी उपभोक्ताओं द्वारा पानी टंकी का घेराव करने की बात कही। संवेदक द्वारा मनमानी कर करोड़ो रुपया के लागत से पानी टंकी निमार्ण में मानक के विरुद्ध घटिया सामग्री का इस्तेमाल निविदा के शर्तो का उल्लघंन करने के कारण नियमित पानी सप्लाई नहीं किया जा रहा है। 

एक बाध्य होकर लोगों को पानी के लिये सड़क पर उतर कर आन्दोलन करने के लिये विवश होना पड़ रहा है। मौके पर चैम्बर के सचिव पन्नालाल जयसवाल, कोषाध्यक्ष नवीन गर्ग, मुन्ना वर्णवाल, रंजीत महतो, सुनील कुमार ,मनोज झा, आशिक अंसारी, माथुर सिंह, कमल किशोर, भुनेश्वर साव, अशोक यादव, सुशील कुमार, देवेन्द्र प्रसाद आदि शामिल थे।

लेखक के बारे में

By Manoj Garg

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More