Big breaking- सीएम चंपाई सोरेन के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर और गुलाम अहमद मीर की मुलाकात, मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा तेज

रांची: झारखंड में जारी मंत्रिमंडल विस्तार के चर्चा के बीच आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर और प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर मुख्यमंत्री आवास में सीएम चंपाई से मुलाकात की है, सियासी गलियारों में इस मुलाकात के कई अर्थ निकाले जा रहे हैं, दावा किया जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार पर चर्चा हुई.

कल्पना सोरेन और इरफान अंसारी को मंत्री बनाये जाने की चर्चा तेज

यहां बता दें कि सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा आम है कि गांडेय विधान सभा उपचुनाव में जीत हासिल कर विधान सभा पहुंचने वाली पूर्व सीएम हेमंत की पत्नी कल्पना सोरेन इस बार मंत्रिमंडल का हिस्सा बन सकती है, वहीं जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी को भी मंत्री पद दिये जाने की चर्चा तेज है, लेकिन इसके साथ ही एक खबर और भी सियासी गलियारों में तैर रही है कि इस मंत्रिमंडल विस्तार में जरमुंडी विधायक और मंत्री बादललेख की छुट्टी हो सकती है. दावा किया जाता है कि जिस प्रकार से गोड्डा लोकसभा चुनाव में जरमुंडी विधान सभा से कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप यादव को पिछड़ना पड़ा, मंत्री बादल पत्रलेख को इसकी कीमत चुकानी पड़ सकती है.

मंत्री बादल पत्रलेख की छुट्टी और दीपिका पांडेय सिंह की इंट्री 

इस हालत में यदि बादल पत्रलेख की छुट्टी होती है, तो महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह का भी मंत्रिमंडल में इंट्री का रास्ता साफ हो सकता है. यहां ध्यान रहे कि दीपिका पांडेय सिंह को सबसे पहले गोड्डा से कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया गया था, लेकिन बाद में उन्हे पीछे करते हुए प्रदीप यादव पर दांव लगाया गया, माना जा रहा था कि दीपिका के अंदर इसके कारण पार्टी नेतृत्व से नाराजगी हो सकती है, और इसका असर महागामा विधान सभा में देखने को मिल सकता है, लेकिन दीपिका पांडेय सिंह ने इन सारे दावों को गलत साबित करते  हुए महागामा से प्रदीप यादव को लीड दिलवाने में सफलता प्राप्त की, अब दीपिका को मंत्रिमंडल में शामिल कर इस वफादारी का इनाम दिया जा सकता है. 

लेखक के बारे में

By Devendra Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More