मैं अपने क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध कारोबार नहीं होने दूंगा: अशोक कुमार

बोकारो: जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र के खेतको स्थित दामोदर नदी से अवैध बालू लोड ट्रेक्टर को जप्त कर मंगलवार को पेटरवार पुलिस को सुपुर्द किया। बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि बोकारो उपायुक्त के आदेश के आलोक में औचक निरीक्षक किया गया जिसमें देर रात खेतको बालू घाट के समीप बड़का आहरा में एक अवैध बालू लदा ट्रेक्टर पकड़ा गया है बाकी कई चालक ट्रेक्टर को लेकर भाग निकले। 

इस संदर्भ में एसडीओ अशोक कुमार ने कहा कि बोकारो उपायुक्त का सख्त निर्देश है कि इस क्षेत्र में कही भी बालू घाट से अवैध बालू की ढुलाई हो रही है तो उस पर कड़ी निगरानी रखें साथ ही पकड़े जाने पर करवाई करें। मैंने एक ट्रेक्टर जब्त कर स्थानीय थाना पेटरवार को सुपुर्द कर दिया है। एसडीओ ने कहा कि मैं अपने क्षेत्र में किसी प्रकार का अवैध कारोबार नहीं होने दूंगा। पेटरवार थाना के एसआई महावीर कुमार अपने पुलिस बल के साथ खेतको पहुँचकर जब्त किया साथ ही ट्रेक्टर को अपने कब्जे में लिया। एसआई महावीर ने बताया कि ट्रेक्टर को थाना ले जाकर आगे की कार्यवाई की जायेगी।

लेखक के बारे में

By Manoj Garg

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More