कोडरमा: धनबाद- गया रेलखंड के यदुग्राम के पास केन बम बरामद !

कोडरमा: धनबाद- गया रेलखंड के यदुग्राम और बसकटवा के बीच केन बम पाए जाने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल घटना स्थल पर आरपीएफ की टीम मौके पर पहुँच गई हैं और इलाके की घेराबंदी की हुई है। इधर रेल लाईन के किनारे बम पाए जाने की खबर से आस- पास के इलाके में हड़कंप मच गया है लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुँचे हैं। फिलहाल आरपीएफ की टीम मौके पर जमी हुई हैं और किसी को भी बम पाए जाने की संभावित जगह पर जाने नहीं दिया जा रहा है।

कोडरमा आरपीएफ निरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी बम स्वाईड टीम को दे दी गई हैं और बम स्काएड टीम के आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पायेगा की यह वाकई में केन बम ही हैं या किसी असमाजिक तत्वों की करतूत हैं। जानकारी के अनुसार जहां केन बम बरामद होने की संभावना जताई जा रही है उसके कुछ दूरी पर सीआरपीएफ का कैम्प भी हैं ।
