चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए चौथे बैच का चयन पूरा

बीजिंग, 11 जून (आईएएनएस)। चीन मानवयुक्त अंतरिक्ष कार्यक्रम कार्यालय के अनुसार, चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए आरक्षित अंतरिक्ष यात्रियों के चौथे बैच का चयन कुछ दिन पहले समाप्त हुआ।

इसमें 8 अंतरिक्ष पायलट और 2 पेलोड विशेषज्ञ (चीन के हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र और मकाओ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र से एक-एक पेलोड विशेषज्ञ) सहित कुल 10 आरक्षित अंतरिक्ष यात्रियों का चयन किया गया है।

इसके बाद चीनी अंतरिक्ष यात्री वैज्ञानिक अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्र में प्रवेश कर व्यापक और व्यवस्थित प्रशिक्षण करेंगे। चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए आरक्षित अंतरिक्ष यात्रियों के चौथे बैच का चयन वर्ष 2022 की दूसरी छमाही में पूरी तरह से शुरू हुआ, जो प्रारंभिक, माध्यमिक और अंतिम चयन आदि तीन चरणों से गुजरा।

इस दौरान, चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए हांगकांग और मकाओ में लोड विशेषज्ञों का पहली बार चयन किया गया, जिन्हें हांगकांग और मकाओ के लोगों से मजबूत समर्थन और उत्साही भागीदारी मिली है।

वर्तमान में, चीन की अंतरिक्ष यात्री चयन और प्रशिक्षण प्रणाली अधिक परिपक्व व परिपूर्ण है। मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग गहरा होने के साथ, विदेशी अंतरिक्ष यात्री भी संबंधित चयन व प्रशिक्षण में भाग लेंगे और चीनी अंतरिक्ष स्टेशन पर मिशन को अंजाम देंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More