बेटी की शादी पर शत्रुघ्न सिन्हा बोले- मुझे भी नहीं पता, आजकल बच्चे अपने माता-पिता से नहीं पूछते…….

 मुंबई: सोनाक्षी सिन्हा और उनके कथित बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल इन दिनों चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस 23 जून को जहीर से शादी करने जा रही हैं। शादी का वेन्यू और गेस्ट लिस्ट भी सामने आ चुकी है। इस खबर के बाद फैंस काफी उत्साहित हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इन खबरों पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इस बीच सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

जब यह सवाल उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा से पूछा गया तो उन्होंने बताया, “मैं अभी दिल्ली में हूं।मैं चुनाव नतीजों के बाद यहां आया हूं।“ मैंने अभी तक अपनी बेटी के साथ इन चीज़ों के बारे में कोई चर्चा नहीं की है।“ अभिनेता ने आगे कहा, आपका सवाल यह है कि क्या वह शादी कर रही है? इसका जवाब यह है कि उसने मुझे इसके बारे में कुछ नहीं बताया है। मुझे भी उतना ही पता है जितना मीडिया ने मुझे बताया है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, “अगर वह मुझे विश्वास में लेती है, तो मैं और मेरी पत्नी इस जोड़े को अपना आशीर्वाद देंगे। हम हमेशा उनकी खुशी की कामना करते हैं।” अभिनेता ने यह भी कहा, “मेरे करीबी लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि मुझे इस शादी के बारे में क्यों नहीं पता और मीडिया को सब पता है। मैं बस इतना कह सकता हूं कि आजकल के बच्चे अपने माता-पिता से सहमति नहीं लेते हैं, वे केवल उन्हें सूचित करते हैं। हम जानकारी मिलने का इंतजार कर रहे हैं।” आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने कभी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की।

 

 

 

लेखक के बारे में

By Nivedita Jha

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More