झारखंड में आज बादल, आज इन जिलों में झमाझम बारिश का अनुमान, गर्मी से मिल सकती है थोड़ी राहत

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में बीते 24 घंटे में हीटवेव से लोगों का बुरा हाल रहा। यहां का अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहा। वहीं प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 45 डिग्री पलामू व सबसे कम तापमान 28.8 डिग्री बोकारो में दर्ज किया गया। मंगलवार के मौसम की बात करें तो, राज्य में बारिश की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।
रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पूर्वी-पश्चिम ट्रफ एक्टिव है, जो बिहार से पार हो रहा है। इसका असर झारखंड में भी देखा जा रहा है। झारखंड के लगभग कई जिलों में अच्छी खासी बारिश होने का अनुमान है। वज्रपात को लेकर लोग थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। लोग बारिश के समय बाहर जाने से परहेज करें। बाहर हों तो गाड़ी रोक कर कोई सुरक्षित स्थान में शरण लें।
येलो अलर्ट जारी
मौसम की बात करें तो रांची में अच्छी खासी बारिश होने का अनुमान है। वज्रपात को लेकर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।वहीं, कुछ जिले जैसे खूंटी, सरायकेला खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, गुमला, सिंडेगा, लातेहार, पलामू, चतरा और गढ़वा में भी बारिश का अनुमान है। वहीं, इन जिलों में वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
