केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत की तबीयत बिगड़ी, गुरुग्राम के मेदांता में इलाज की तैयारी

देहरादून, 10 जून (आईएएनएस)। उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा से भाजपा विधायक शैला रानी रावत को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराने की तैयारी की जा रही है।

उन्हें तबीयत खराब होने के कारण पहले इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी तबीयत ठीक होने की बजाए और बिगड़ गई। इसके बाद शैला रानी रावत को एयरलिफ्ट करके गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराने की तैयारी हो रही है।

शैला रानी रावत केदारनाथ विधानसभा से भाजपा की विधायक हैं। वो किडनी की बीमारी से पीड़ित हैं। उन्हें एक निजी अस्पताल में डायलिसिस के लिए भर्ती कराया गया था। जहां उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ और उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई।

हालांकि, अब उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदांता अस्पताल ले जाने का फैसला हुआ है। इसको लेकर उत्तराखंड सरकार भी हरकत में है।

–आईएएनएस

स्मिता/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More