Jharkhand: मोदी मंत्रिमंडल 3.0 में आदिवासी-कुर्मी को झटका! अन्नपूर्णा देवी की वापसी, संजय सेठ को मौका

रांची:  चार जून को मतगणना के बाद मोदी-3.0 कैबिनेट अस्तित्व में आ चुका है, मोदी-3.0 मंत्रिमंडल में यूपी के बाद बिहार के दबदबे की झलक मिल रही है, बदले हालात में बिहार से कैबिनेट मंत्रियों की संख्या 6 से 8 हो गयी, इसमें जदयू से दो, एलजेपी और हम से एक-एक को मंत्री बनाया गया है, गिरिराज सिंह का एक बार फिर से कैबिनेट में वापसी हुई है, वहीं नित्यानंद राय को दूसरी बार भी राज्य मंत्री बनाया गया है. जदयू कोटे से ललन सिंह को कैबिनेट मंत्री और रामनाथ ठाकुर को राज्यमंत्री के रुप में मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है.

30 कैबिनेट और पांच स्वंतत्र प्रभार और 36 राज्य मंत्री

कुल मिलाकर मोदी-3.0 मंत्रिमंडल में 30 कैबिनेट और पांच स्वंतत्र प्रभार और 36 राज्य मंत्री बनाये गये हैं. मोदी 3.0 के मंत्रिमंडल में कुल 30 कैबिनेट मंत्री है, पांच स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्य मंत्री रखे गए हैं, यदि सामाजिक समीकरण के आईने में समझने की कोशिश करें तो, 21 सवर्ण, 27 ओबीसी, 10 एससी और 5 आदिवासी को मंत्रिमंडल में जगह मिली है. लेकिन यदि कैबिनेट की बात करें तो इस बार भी अगड़ी जातियों की भागीदारी सबसे अधिक है. 3 ठाकुर, 6 ब्राह्मण, 2 भूमिहार, 3 दलित, 1 आदिवासी, 2 सिख,  2 यादव, 2 पाटीदार, 1 वोकलिंगा और 1 खत्री को स्थान मिला है. साथ ही  एनडीए से 11 चेहरों को मंत्रिमंडल का हिस्सा बनाया गया है.

झारखंड के लिए विशेष क्या?

झारखंड के हिस्से इस बार विशेष कुछ नहीं है, पिछले मंत्रिमंडल में झारखंड के हिस्से दो मंत्री पद था, जिसमें अर्जुन मुंडा को कैबिनेट और अन्नपूर्णा देवी को राज्य मंत्री का दर्जा था, लेकिन चूंकि इस बार सभी आदिवासी बहुल सीटों से भाजपा का सफाया हो चुका है, खुद अर्जुन मुंडा भी चुनाव हार चुके हैं, इस हालत में भाजपा ने मोदी-3.0 मंत्रिमंडल में किसी भी आदिवासी चेहरे को स्थान नहीं दिया है, इसके साथ ही राज्य की दूसरी सबसी बड़ी आबादी मानी जानी वाली कुर्मी समुदाय को भी मंत्रिमंडल से दूर रखा गया है

लेखक के बारे में

By Devendra Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More