‘मन की बात’ कार्यक्रम के अनजान चेहरे पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के बनेंगे साक्षी

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। नरेंद्र मोदी रविवार को लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के पद की शपथ लेने वाले हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में जिन लोगों का जिक्र किया, आज उन्हें विशेष तौर पर शपथ ग्रहण समारोह में बुलाया गया है।

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल से शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे संतोष सिंह नेगी ने कहा कि वर्षा जल संरक्षण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में मेरा उल्लेख किया था। यह 26 जून 2016 को प्रसारित किया गया था। हमारी कोशिश रही है अपने आसपास बहने वाले जल को बारिश के दौरान बचाया जाए। अगर ऐसे ही सभी लोग कोशिश करें तो बहुत बड़े पैमाने पर जल को बचाया जा सकता है। इस पल का साक्षी बनना मेरे लिए गौरव की बात है।

वहीं मनोज बेनजीवाल का कहना है कि मेरा नाम पीएम मोदी ने मन की बात में 89वें एपिसोड में लिया था। तब केदारनाथ में प्लास्टिक और गंदगी का ढेर लगा था। पीएम मोदी ने कहा कि मनोज से प्रेरणा लेनी चाहिए कि वो 25 सालों से प्रकृति और हिमालय की सेवा में लगे हुए हैं। हम सभी लोगों को अपने आसपास स्वच्छता पर जोर देना चाहिए। मोदी कार्यकाल में पर्यावरण की बात हो रही है। आज प्लास्टिक के तौर पर गंदगी जो नदियों में आ रही है, वो रुकेगी। पीएम मोदी का तीसरा कार्यकाल हिमाचल और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नया कीर्तिमान स्थापित करेगा।

तेलंगाना के रमेश ने कहा कि पीएम मोदी ने मन की बात के 58वें एपिसोड में मेरे नाम का जिक्र किया था। मुझे यहां आने का अवसर मिला, ये मेरे लिए सौभाग्य की बात है।

हरिप्रसाद ने कहा कि मैंने जी 20 का लोगो हैंडलूम से बनाया। मेरा नाम 95वें एपिसोड में पीएम मोदी ने लिया था। मुझे यहां आने का अवसर मिला, ये मेरे लिए सौभाग्य की बात है।

–आईएएनएस

एकेएस/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More