कैश कांड में जेल में बंद मंत्री आलमगीर आलम के इस्तीफे की चर्चा, विधायक इरफान अंसारी को मिल सकती है नयी जिम्मेवारी

रांची: कैश कांड मामले में जेल में बंद मंत्री आलमगीर आलम से जुड़े सभी विभागों को सीएम चंपाई के पास आवांटित करने की अधिसूचना जारी कर दी गयी है. जेल में बंद रहने के कारण आलमगीर आलम को आवांटित संसदीय कार्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण राज्य कार्य विभाग और पंचायती राज विभाग की सारी गतिविधियां ठप्प थी, लेकिन पूरे देश में आचार संहिता जारी रहने के कारण इस मामले में कोई निर्णय नहीं हो पा रहा था, लेकिन अब जैसी ही आचार संहिता खत्म हुई, विभागीय सचिव वंदना दादेल के हस्ताक्षर से आलमगीर आलम से जुड़े सभी विभागों को सीएम चंपाई के पास आवांटित करने की अधिसूचना जारी कर दी गयी. इसके साथ ही मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चा भी तेज होती नजर आ रही है, दावा किया जा रहा है कि संभावित मंत्रिमंडल विस्तार में कांग्रेस अपने कोटे का मंत्री पद अपने पास ही रखना चाहता है, सियासी गलियारे में इस बात की भी चर्चा तेज है कि इस बार जामताड़ा विधायक इरफान की किस्मत खुलने वाली है. लोकसभा चुनाव में टिकट वितरण के कारण अल्पसंख्यक समाज के बीच जिस नाराजगी की चर्चा थी, इरफान अंसारी को मंत्री पद देकर उस नाराजगी को दूर करने की कोशिश की जा सकती है. जिसके कि विधान सभा चुनाव के दौरान अल्पसंख्यक समाज पूरी मुस्तैदी के साथ महागठबंधन के साथ खड़ा नजर आये. 

विधान सभा चुनाव के पहले अल्पसंख्यक समाज को संदेश देने की कोशिश

यहां याद रहे कि लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस की ओर से टिकट वितरण पर आपत्ति दर्ज करते हुए विधायक इरफान ने अल्पसंख्यक समाज की अनदेखी का आरोप लगाया था, बावजूद इसके लोकसभा चुनाव के दौरान इरफान महागठबंधन के उम्मीदवारों की जीत लिए जी तोड़ प्रयास करते नजर आयें. इस हालत में विधायक इरफान को मंत्री पद से नवाज कर अल्पसंख्यक समाज को एक संदेश देने की कोशिश की जा सकती है, जिसके कि आगामी विधान सभा चुनाव में अल्पसंख्यक समाज इंडिया गठबंधन के साथ पूरी मुस्तैदी के साथ खड़ा नजर आये.

दीपिका पांडेय सिंह के नाम भी चर्चा तेज

नाराजगी को दूर करने की कोशिश की जा सकती है. लेकिन इसके साथ ही एक दूसरे नाम की भी चर्चा है, वह नाम है महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह, दीपिका पांडेय सिंह को पहले गोड्डा से कांग्रेस उम्मीदवार बनाया गया था, लेकिन बाद में कांग्रेस के टिकट वितरण पर सवाल खड़ा होने और अल्पसंख्यक समाज के साथ ही पिछडों की उपेक्षा करने का आरोप लगने के बाद दीपिका पांडेय को पीछे करते हुए प्रदीप यादव को उम्मीदवार बनाया गया, बावजूद इसके दीपिका पांडेय पूरे मनोयोग के साथ प्रदीप यादव के पक्ष में प्रचार- प्रसार करती नजर आई, हालांकि प्रदीप यादव को जीत नहीं मिली, लेकिन दीपिका पांडेय की तरफ से कोई कोर-कसर भी नहीं छोड़ा, इस हालत में दीपिका पांडेय सिंह को भी मंत्री बनाकर वफादारी का इनाम दिया जा सकता है.

लेखक के बारे में

By Devendra Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More