कोडरमा: बालू लदे सात वाहन पकड़े गए, तीन गिरफ्तार

कोडरमा: शुक्रवार को जयनगर प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी गौतम कुमार, थाना प्रभारी विकास कुमार पासवान एवं सअनि आशीष कुमार हांसदा तथा जिला से आए सशस्त्र बल के साथ अवैध बालू खनन को लेकर छापामारी अभियान चलाया गया. छापामारी के क्रम में हीरोडीह से गम्हरबाद जाने वाली सड़क पर गैडे फैक्ट्री ग्राम गम्हरबाद थाना जयनगर के पास से बालू खनिज लदे 2 ट्रैक्टर एवं एक शक्तिमान को चालक छोड़कर फरार हो गए. वाहनों को विधिवत जब्ती सूची तैयार कर जप्त कर लिया गया.
ग्राम पातिसाले से बदुलिया जाने वाली पक्की सड़क ग्राम चदरा पिपराडीह के पास भी छापेमारी दल द्वारा छापेमारी की जा रही थी. जिस क्रम में छापामारी दल को देखकर आते हुए बालू लदे चार ट्रैक्टर के चालक भी भागने की कोशिश किए जिसमें एक चालक भागने में सफल रहा जबकि तीन चालकों को पुलिस बल द्वारा पकड़ लिया गया. पकड़े गए चालकों द्वारा लदे खनिज से संबंधित कोई चालान प्रस्तुत नहीं किया गया ना ही वाहन से संबंधित कागजात दिखाया गया. पकड़े गए वाहनों की जप्ती सूची कर पकड़े गए चालकों को थाना को सुपुर्द करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई.
