नोएडा के सेक्टर-94 स्थित ग्रीन बेल्ट में लगी भीषण आग

नोएडा, 7 जून (आईएएनएस)। नोएडा के सेक्टर 94 में ग्रीन बेल्ट के अंदर भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

गनीमत रही कि काफी बड़े इलाके में लगी आग से कोई जनहानि नहीं हुई। सीएफओ गौतमबुद्ध नगर प्रदीप चौबे के मुताबिक नोएडा के सेक्टर-94 में ग्रीन बेल्ट में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। यहां काफी ज्यादा पेड़-पौधे और सूखी घास होने के चलते आग बहुत तेजी से फैल रही थी।

सूचना मिलते ही मौके पर चार गाड़ियों को रवाना किया गया, जिसके बाद दो अन्य गाड़ियों को भी भेजा गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

आसपास मौजूद कई इमारतों के लोगों ने घटना से जुड़े वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करना शुरू कर दिया। वीडियो में आग की भयावहता देखने को मिली।

बता दें कि बीते कई दिनों से लगातार भीषण गर्मी के चलते आग लगने की घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है। ऐसे में एसी फटने और अन्य वजह से आग लगने की घटनाएं बढ़ गई हैं। अभी तक इन घटनाओं से कोई भी जनहानि की सूचना नहीं मिली है।

–आईएएनएस

पीकेटी/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More