पलामू में धरासायी हुआ लालू का ट्रंप कार्ड! बीडी राम के सामने कैसे डूबी ममता की नैया, जानिये इसकी पूरी कहानी

रांची: पलामू के अखाड़े में जिस ममता भुइंया को राजद का मास्टर प्लान बताया जा रहा था, चुनावी अखाड़े में उसकी हवा निकल चुकी है. जहां बीडी राम को 55 फीसदी मतों के साथ 7,70,362 मत प्राप्त हुआ है, वहीं ममता भुइंया को महज 34 फीसदी मतों के साथ 4,81,555  पर सिमटना पड़ा है. दोनों के बीच में करीबन 2,88,807 मतों का विशाल अंतर है.  इन आंकड़ों के देख कर साफ है कि बीडी राम के प्रति नाराजगी के दावों में कोई दम नहीं था. इन दावों के विपरीत जमीन पर बीडी राम की स्थिति काफी मजबूत थी. भले ही भाजपा के अंदर से भी विरोध की खबरें सामने आ रही थी, कार्यकर्ताओं से दूरी बनाने और संगठन को तरजीह नहीं देने का आरोप लग रहा था. लेकिन इस समर्थन से इस बात की तस्दीक होती है कि भले ही संगठन के अंदर विरोध की स्थिति हो, लेकिन आम लोगों के बीच कोई नाराजगी नहीं थी. और कई बार संगठन के अंदर की नाराजगी की वजह भी दूसरी होती है, जिसका आम लोगों की नाराजगी के कोई वास्ता नहीं होता, कार्यकर्ताओं के बीच कई तरह की आकांक्षांए पलती रहती है, जिसे पूरा कर पाना जनप्रतिनिधियों के लिए मुमकीन नहीं होता और कई बार तो गैर वाजिब दवाब भी होता है. जिसे टालने में ही समझदारी होती है.

बीडी राम की बड़ी उपलब्धि

यह ठीक है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में 62.46 फीसदी के साथ 755,659 वोट प्राप्त हुए थें, जबकि घुरन राम को 22.98 फीसदी के साथ 2,78,053 वोट मिले थें, लेकिन यहां यह भी याद रहना चाहिए कि तब फूलवामा अटैक के कारण पूरे देश में राष्ट्रवाद की लहर थी, और वह वोट भाजपा के बजाय राष्ट्र को समर्पित था, इस बार की परिस्थितियां ठीक उलट थी,  काफी हद तक भाजपा के प्रति आक्रोश भी था, और खुद प्रधानमंत्री मोदी का जादू भी फिका पड़ता दिख रहा था, इसकी झलक उनकी रैलिय़ों में भी देखने को मिल रही थी, बावजूद इसके यदि बीडी राम 55 फीसदी मतों के साथ 7,70,362 मत प्राप्त करते हैं, यह एक बड़ी उपलब्धि है.

क्यों असफल हुआ लालू का यह महादलित कार्ड?

लेकिन यहां सवाल यह है कि झामुमो और कांग्रेस से औपचारिक स्वीकृति के बगैर ममता की उम्मीदवारी का एलान करने वाले राजद सुप्रीमो के मास्टर कार्ड का यह हाल क्यों हुआ? और यह हार कोई 20-40 हजार की नहीं है, करीबन तीन लाख का विशाल अंतर है, इसके कारण क्या हो सकते हैं? क्या जिस तेजी से राजद ने घटक दलों को विश्वास में लिए प्रत्याशी का एलान किया था, उसके कारण कांग्रेस-झामुमो कार्यकर्ताओं के बीच यह नाराजगी का भाव भी था कि एक तरफा एलान कर ही दिया है, तो जीत दिलवाने की जिम्मेवारी भी अब राजद की होगी. जबकि राजद अब भी अपने आप को पलामू में 1999,2004 और 2006 वाली परिस्थितियों में मान रहा था, बदले हालत की उसे जानकारी नहीं थी. राजद को इस बात का भान नहीं था कि इस बीच उसके समर्पित कार्यकर्ता और नेता साथ छोड़ चुके हैं. 

झारखंड राजद में नेतृत्व का संकट

इस बीच राजद में तेजस्वी का उदय हो चुका है, लेकिन तेजस्वी के इस नये फौज का झारखंड में कोई प्रभाव या सामाजिक आधार नहीं है. आज भी पलामू में राजद चंद पुराने सिपहसलारों के भरोसे हैं, इधर लालू यादव आज भी अपनी स्मृतियों में जी रहे हैं, लम्बी बीमारी ने एक हद तक उन्हे जमीन से दूर कर दिया है, और वह बदले का हालात का मूल्यांकन कर नहीं पा रहे. वर्तमान सियासी हालात में तेजस्वी यादव की पूरी उर्जा बिहार में लगी हुई है, और जिन चेहरों को पलामू में झोंका गया था, उनके प्रति आम लोगों की नजरिया भी अलग है. इस हालत में राजद के लिए बेहद जरुरी है कि वह झारखंड में नये नेतृत्व को तैयार करने पर फोकस करे. 

एक तरफा तरीके से ममता भुइंया को टिकट देने का एलान

यहां ध्यान रहे कि जब झारखंड में झामुमो कांग्रेस के बीच सीटों का बटंवारों के लिए खिंचतान की स्थिति बनी हुई थी, झामुमो की चाहत अपने प्रभाव वाली सारी सीटों पर अपना उम्मीवाद खड़ा करने की थी, खास कर पूर्व सीएम हेमंत की गिरफ्तारी के कारण आदिवासी-मूलवासी समाज के बीच पसरी नाराजगी को कैश करने की रणनीति के तहत झामुमो की कोशिश आदिवासी बहुल सारी सीटों को अपने पास रखने की थी, लेकिन दूसरी ओर कांग्रेस खूंटी और लोहरदगा सीट छोड़ने को तैयार नहीं थी, झामुमो कांग्रेस के बीच इसी उहापोह की बीच राजद सुप्रीमो लालू यादव ने एक तरफा तरीके से पलामू संसदीय सीट पर ममता भुइंया को टिकट देने का एलान कर दिया था. राजद का लालटेन थामने के पहले तक ममता भुईयां भाजपा में थी, लेकिन जैसे ही भाजपा ने पलामू संसदीय से एक बार फिर से बीडी राम को अखाड़े में उतारने का एलान किया, टिकट की चाहत में भाजपा में गयी ममता भुईया की हसरतें टूटती नजर आयी, जैसे ही लालू यादव को ममता की इस हसरत की जानकारी हुई, आनन-फानन में राबड़ी आवास बुलाकर टिकट थमा दिया गया. बड़ी बात यह रही कि इस फैसले के पहले ना तो कांग्रेस या ना ही झामुमो को इसकी औपचारिक सूचना दी गयी, सब कुछ मीडिया के सहारे गठबंधन के दूसरी साथियों तक पहुंचता रहा. अब भलाअविश्वास की इस खाई के बीच चुनाव कैसे जीता जा सकता है?

लेखक के बारे में

By Devendra Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More