प्रधान एवं जिला सत्र न्यायाधीश बाल कृषण तिवारी एवं न्यायिक प्राधिकारियों के द्वारा न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया

कोडरमा: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा के तत्वावधान में बिते दिन(बुधवार) को विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) के अवसर पर न्यायालय परिसर में प्रधान जिला(Chief District) एवं सत्र न्यायाधीश(Sessions Judge) एवं न्यायिक पदाधिकारियो(Judicial Officers) के द्वारा वृक्षारोपण किया गया साथ ही कोडरमा जिले के विभिन्न प्रखंडो में वृक्षारोपण सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन पारा लीगल वोलेनटियेर  के द्वारा किया गयाl

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह  जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष बाल कृषण तिवारी(Bal Krishan Tiwari) ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित व सुरक्षित रखने के लिए  वृक्षारोपण  अति आवश्यक है, अधिक से अधिक वृक्षो को लगाकर हम अपने पर्यावरण को संरक्षित कर सकते है  l आज लोग अज्ञानता के कारण प्रकृति के साथ खिलवाड़ कर रहे है  l प्रकृति के साथ अनावश्यक छेड़-छाड़ के कारण लोगों को ग्लोबल वार्मिंगग (Global Warming)जैसी समस्याओं से गुजरना पड़ रहा है  l उन्होंने उपस्थित लोगों को आह्वान करते हुए कहा कि हम सबों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने की दिशा में सतत प्रयत्नशील रहना चाहिए यही आज के दिवस की सार्थकता है  l श्री तिवारी ने कहा कि मनुष्य को पर्याप्त  मात्रा में ऑक्सीजन(Oxygen)प्रदान करने में वृक्षों की भूमिका अति महत्वपूर्ण है  l वही प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने कहा कि आज पर्यावरण की रक्षा करना प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेवारी हो गई है, यदि लोग जागरूक होकर पर्यावरण को संतुलित करने की दिशा में प्रयास नहीं करेंगे तो वह दिन दूर नहीं जब लोगों को प्राकृतिक अराजकता के दौर से गुजरना पड़ेगा ।

इस अवसर पर उपस्थित  सभी न्यायिक पदाधिकारियों ने व्यवहार न्यायालय परिसर में अपने अपने कर कमलों से वृक्षारोपण किया l मौके पर प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय अमितेष लाल, जिला जज प्रथम मोहम्मद गुलाम हैदर, जिला जज द्वितीय अजय कुमार सिंह, जिला जज तृतीय संजय कुमार चौधरी, जिला जज चतुर्थ राकेश चंद्रा, सी जे एम अमित कुमार वैश, ए सी जे एम मनोरंजन कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार, एस डी जे एम कंचन टोप्पो,  मुन्सिफ मिथिलेश कुमार, न्यायधीश प्रभारी शिवांगी प्रिया, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी ज्योत्सना पाण्डेय एवं नमिता मिंज, न्यायालयकर्मी रणजीत कुमार सिंह, अभिमन्यु कुमार, रवि कुमार, प्रियंका कुमारी, संतोष कुमार सिंह, पीएलवी रविन्द्र कुमार, मनोज कुमार, कंचन कपूर सहित गणमान्य लोग मौजूद थे  l इसके अलावा विभिन्न प्रखंडो में कार्यरत पारा लीगल वोलेनटियेर द्वारा भी अपने अपने क्षेत्रो में पर्यावरण दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया l

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More