राजकीय पोलिटेकनिक में मना विश्व पर्यावरण दिवस

कोडरमा। बुधवार को राजकीय पोलिटेकनिक, कोडरमा के प्राचार्य राजेश कुमार(Rajesh Kumar) के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। विश्व पर्यावरण दिवस पर संस्थान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसके अन्तर्गत वृक्षारोपण, पेटींग, स्कैचींग, निबंध लेखन तथा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें संस्थान के विभिन्न शाखाओं के छात्र, छात्राओं एवं संस्थान के एनसीसी कैडेटस ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। संस्थान के प्राचार्य राजेश कुमार ने वृक्षारोपण के पश्चात पर्यावरण के सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि भारत समेत पुरे विश्व में प्रदूषण तेजी से फैल रहा है। प्रदुषण के कारण प्रकृति खतरे में है। प्रकृति को प्रदूषण से बचाने के लिए पर्यावरण की रक्षा और संरक्षण करना नितान्त आवश्यक है। संस्थान के वरीय व्याख्याता डॉ एसपी यादव के मार्गदर्शन में व्याख्याता सह एनसीसी ऑफिसर ले संतोष कुमार एवं व्याख्याता मनोज यादव ने विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन किया। इस मौके पर संस्थान के अन्य व्याख्यातागण संजय कुमार, भुपेन्द्र कुमार, मनोरंजन कुमार, अखिलेश कुमार, हिरालाल कुम्हार, शाहीन अतहर एवं संस्थान के प्रधान लिपिक राम सहाय यादव एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More