तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक तीसरे स्थान पर खिसकी

चेन्नई, 4 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु की प्रमुख विपक्षी पार्टी अन्नाद्रमुक 2024 लोकसभा चुनावों में कम से कम सात सीटों पर भाजपा से पीछे तीसरे स्थान पर खिसक गई है।

पार्टी चेन्नई दक्षिण, कोयम्बटूर, धर्मपुरी, मदुरै, नीलगिरी, रामनाथपुरम और थेनी में भाजपा और एनडीए के पीछे तीसरे स्थान पर पहुंच गई।

कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, वेल्लोर, और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में भाजपा और एनटीके के बाद वह चौथे स्थान पर खिसक गई।

तमिलनाडु की 39 सीटों में से अन्नाद्रमुक ने 33 सीटों उम्मीदवार खड़े किये थे। उसकी सहयोगी डीएमडीके ने पांच और एसडीपीआई ने एक सीट पर चुनाव लड़ा।

अन्नाद्रमुक ने 2011 से 2021 तक तमिलनाडु पर शासन किया। पार्टी ने 2021 के विधानसभा चुनाव में 33.29 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 66 सीटें जीती थीं।

अन्नाद्रमुक की हार पार्टी के महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री एडप्पादी के. पलानीस्वामी (ईपीएस) के लिए एक बड़ी व्यक्तिगत हार है।

–आईएएनएस

एफजेड/एकेजे

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More