हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी का साइड इफेक्ट: आदिवासी बहुल इलाके से भाजपा का सफाया, सीता- गीता की जोड़ी भी नहीं आया काम

रांची: जिस सीता-गीता की जोड़ी के सहारे झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी आदिवासी बहुल दुमका, सिंहभूम में भाजपा का कमल खिलाने चले थें. आदिवासी समुदाय उसे नकारता दिखा है. जहां दुमका के सियासी दंगल में सोरेन परिवार की बड़ी बहु सीता सोरेन झामुमो के किले में चाचा नलिन सोरेन से 13623 वोट से पिछड़ती नजर आ रही है, वहीं चाईबासा संसदीय सीट पर गीता कोड़ा झामुमो उम्मीदवार जोबा मांझी से 115915 से पीछे चल रही है. यह अंतर अब इतना बड़ा हो गया है, जिसे पार पाना अब मुश्किल दिखने लगा है. इसके साथ ही आदिवासी बहुल खूंटी, राजमहल और लोहरदगा से भी भाजपा के लिए बूरी खबर है.

खूंटी में कांग्रेस उम्मीदवार कालीचरण मुंडा अपने निकटतम प्रतिद्वन्धी भाजपा के अर्जुन मुंडा से करीब 121644 से आगे हैं, लोहरदगा में कांग्रेस उम्मीदवार सुखराम भगत भाजपा के समीर उरांव से 77451 वोट से आगे हैं. जिस चमरा लिंडा के सहारे भाजपा अपनी जीत का रास्ता तलाश रहा था, आदिवासी समुदाय ने उसे सिरे से नकार दिया. उधर राजमहल जहां लोबिन हेम्ब्रम की उम्मीदवारी के बाद त्रिकोणीय संघर्ष का दावा किया जा रहा था, वहां भी आदिवासियों लोबिन के चेहरे को अस्वीकार करते हुए विजय हांसदा का विजय रथ जारी रखने का फैसला करता प्रतीत होता है. खबर लिखे जाने तक विजय हांसदा भाजपा के ताला मरांडी से 59197 से आगे हैं.  

आदिवासी बहुल सारी सीटों से भाजपा का सफाया

कुल मिलाकर आदिवासी बहुल सारी सीटों से भाजपा का सफाया होता दिख रहा है, इस हालत  में हेमंत की गिरफ्तारी से कितना लाभ हुआ, भाजपा के रणनीतिकारों को  इस पर विचार करना होगा, हालांकि इस गठबंधन की सबसे कमजोर कड़ी कांग्रेस रही, जिसने महागठबंधन से सीट तो सात लिया, लेकिन उस अनुपात में वह रिजल्ट देता नहीं दिख रहा है, निश्चित रुप से वह लोहरदगा और खूंटी की सीट पर अपनी जीत पर पीठ ढोक सकता है, लेकिन यह जीत कांग्रेस के जमीनी ताकत और रणनीति से ज्यादा हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी से आदिवासी समुदाय में फैला आक्रोश का नतीजा है.

 सामाजिक समीकरण से दूर उम्मीदवार देना कांग्रेस पर पड़ा भारी 

कांग्रेस की असली अग्नि परीक्षा गैर आदिवासी सीटों पर होनी थी, जहां वह पूरी तरह असफल होता दिख रहा है, निश्चित रुप से कांग्रेस ने उम्मीदवारों के चयन में भारी भूल की, कांग्रेसी रणनीतिकारों ने झारखंड के सामाजिक समीकरण से दूर उम्मीदवारों का चयन किया. वह यदि कोशिश करती तो रांची और धनबाद में सामाजिक समीकरणों को देखते हुए बेहतर उम्मीदवार दे सकती थी, खास कर जब भाजपा ने धनबाद में ढुल्लू महतो को आगे कर जो पिछड़ा कार्ड खेला, कांग्रेस ने अगड़ी जाति से आने वाले अनुपमा सिंह को आगे कर पिछड़ों की गोलबंदी का अवसर प्रदान कर दिया, ठीक यही रांची संसदीय सीट की रही, जिस तरीके से रामटहल चौधरी की इंट्री करवायी और फिर बेटिकट कर बेआबरु किया गया, कुर्मी मतदाताओं के बीच इसका गलत संदेश गया, साफ है कि यशस्विनी सहाय के पास अपना कोई सामाजिक आधार नहीं था, कांग्रेस को हिस्से में जो भी वोट आया है, दरअसल वह आदिवासी, मुस्लिम और इसाई समुदाय का है, यशस्विनी सहाय इस वोट बैंक  में कोई अतिरिक्त वोट जोड़ती नहीं दिखी, उधर हजारीबाग में अम्बा प्रसाद एक बेहतर उम्मीदवार हो सकती थी, लेकिन कांग्रेस ने फिर से एक चूक कर गयी, जिसका नुकसान वह उठाता दिख रहा है, यह ठीक है जेपी पेटल पिछड़ी जाति से आते हैं, लेकिन उनके पास वह अपील नहीं थी, जो अम्बा प्रसाद के पास था.    

लेखक के बारे में

By Devendra Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More