मथुरा से हैट्रिक लगाने को तैयार हेमा मालिनी, ब्रज वासियों को कहा धन्यवाद

मथुरा, 4 जून (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। सुबह से ही लोगों के बीच हलचल दिखाई दे रही है। रुझानों की मानें तो देश में एक बार फिर मोदी सरकार बनने जा रही है। इस बीच ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी मथुरा से हैट्रिक लगाने वाली हैं।

दरअसल, खबर लिखे जाने तक हेमा मालिनी को 3,88,231 वोट मिल चुके हैं। वह 2,37,093 वोटों के अंतर से आगे हैं। इस समय हेमा मालिनी मथुरा में हैं और उन्होंने मतगणना स्थल पर मीडिया से बातचीत की।

हेमा मालिनी ने कहा कि भारी मतों से अपनी जीत हो रही है। मथुरा की जो भी समस्याएं हैं उनको दूर करेंगे। एजुकेशन पर ध्यान देना है। ट्रैफिक जाम समेत कई समस्याओं को हम ठीक करेंगे।

हेमा मालिनी ने कहा, तीसरी बार जिताने के लिए ब्रज वासियों को धन्यवाद करती हूं। इनके साथ रहकर इनके लिए काम करूंगी। लोकसभा चुनाव के परिणामों को लेकर कहा कि हम ही जीतेंगे। देश में पीएम मोदी की ही सरकार बनेगी।

पत्रकारों ने हेमा मालिनी से पूछा कि देश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने जा रही है। यदि आप मंत्री बनती हैं तो मथुरा के लिए क्या करेंगी? इस पर उन्होंने कहा कि मंत्री बनेंगे तो मथुरा के लिए जो जरूरी चीजें हैं, वो सभी करूंगी।

ब्रज वासियों को क्या संदेश देना चाहेंगी। इस पर उन्होंने कहा कि मुझे जिताने के लिए मैं सभी ब्रज वासियों का शुक्रिया अदा करती हूं।

–आईएएनएस

एफजेड/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More