Jharkhand Lok Sabha election 2024: गोड्डा में कांटे के मुकाबले में फंसे निशिकांत, दसवें राउंड की गिनती तक प्रदीप यादव आगे

रांची: गोड्डा संसदीय सीट से जैसे ही दीपिका पांडेय सिंह(Deepika Pandey Singh) को पीछे करते हुए कांग्रेस ने प्रदीप यादव(Pradeep Yadav) को अपना उम्मीदवार बनाया था, निशिकांत दुबे ने यह एलान किया था कि अब उनकी चुनौती खत्म हो गयी, अब तो उन्हे सिर्फ मतगणना केन्द्र पर जाकर जीत का प्रमाण पत्र लेना है, लेकिन दसवें रांउड की गिनती तक निशिकांत दुबे(Nishikant Dubey) की  वह मंशा पूरी होती नजर नहीं आ रही है. 

दसवीं राउंड तक प्रदीप यादव आगे

दसवें राउंड की गिनती तक प्रदीप यादव करीबन छह सौ वोटों से आगे हैं, दोनों के बीच बेहद कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा है.कभी प्रदीप यादव आगे होते हैं, तो कभी निशिकांत दुबे आगे बढ़ते दिखते हैं, इस हालत में अंतिम परिणाम क्या होगा, इसका आकलन बेहद मुश्किल है. अभी 26वें राउंड तक गिनती होनी है. यहां बता दें कि निशिकांत दुबे वर्ष 2009 से गोड्डा से सांसद है, इस बार शुरु से उनकी राह मुश्किल नजर आ रही है, कभी उनके बेहद करीबी सहयोगी रहे अभिषेक झा भी इस बार अखाड़े में हैं, माना जाता है कि अगड़ी जातियों के बीच अभिषेक झा की ओर से जो सेंधमारी हुई, निशिकांत दुबे को उसका नुकसान होता नजर आ रहा है. यह मुकाबला किसी भी करवट जा सकता है

लेखक के बारे में

By Devendra Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More