कर्नाटक में एनडीए को बढ़त, ‘इंडिया’ ब्लॉक पिछड़ा

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। कर्नाटक में लोकसभा चुनावों की मतगणना के अब तक के रुझान में भाजपा नीत एनडीए आगे चल रहा है, हालांकि ‘इंडिया’ ब्लॉक उसे कड़ी टक्कर दे रहा है। राज्य में लोकसभा की 28 सीटें हैं।

शुरुआती रुझानों के अनुसार, एनडीए 17 सीटों पर और ‘इंडिया’ ब्लॉक 11 सीटों पर आगे चल रहा है।

चुनावों से पहले, भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टी पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा की जनता दल (एस) को देवेगौड़ा के पोते और मौजूदा सांसद प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े सेक्स टेप विवाद को लेकर विपक्ष के तीखे हमले का सामना करना पड़ा था।

भाजपा ने राज्य की 28 में से 25 सीटों पर उतारे थे जबकि जद (एस) हासन सहित तीन सीटों पर लड़ रही है। हासन से प्रज्वल रेवन्ना उम्मीदवार हैं। सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी अकेले लड़ रही है।

भाजपा ने 2019 के आम चुनाव में 25 सीटें जीती थीं, कांग्रेस और जद (एस), जो उस समय सहयोगी थे, ने एक-एक सीट जीती थी। इस बार, जद (एस) के एनडीए में शामिल होने से कांग्रेस अकेली रह गई।

कर्नाटक में जीत कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि वहां वह सत्ता में है। यहां तक ​​कि कर्नाटक में अनुकूल परिणाम से इंडिया ब्लॉक के भीतर भी कांग्रेस बेहतर स्थिति में होगी।

अधिकांश एग्जिट पोल ने राज्य में भाजपा को स्पष्ट बहुमत दिया है। कांग्रेस के इकाई अंक तक सीमित रहने का अनुमान है।

मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने एग्जिट पोल की भविष्यवाणियों का खंडन करते हुए कहा था कि कांग्रेस कर्नाटक में अच्छा प्रदर्शन करेगी।

–आईएएनएस

एकेजे/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More