बड़ी जीत हासिल करने जा रहा है एनडीए, जनता ने दिया है पीएम मोदी को आशीर्वाद : जफर इस्लाम

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है और शुरूआती रुझान में भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन, विपक्षी गठबंधन से काफी आगे नजर आ रहा है।

शुरूआती रुझान को देखते हुए भाजपा यह दावा कर रही है कि अगर यह ट्रेंड बरकरार रहा तो एनडीए एक बड़ी जीत हासिल करने जा रहा है।

आईएएनएस के साथ खास बातचीत करते हुए भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने कहा कि शुरूआती रुझान से यह साफ दिख रहा है कि एनडीए को बहुत बड़ी बढ़त मिल रही है और अगर यह शुरुआती रुझान बरकरार रहा तो एनडीए एक बहुत बड़ी जीत हासिल करने जा रहा है।

भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता ने इस बड़ी जीत का श्रेय देश के मतदाताओं को देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 वर्षों में जनकल्याण के लिए जो ऐतिहासिक काम किए हैं, जनता ने उसे लेकर अपना आशीर्वाद एक बार फिर से उन्हें दिया है और वह तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।

पीएम मोदी की लोकप्रियता का जिक्र करते हुए सैयद जफर इस्लाम ने आगे कहा कि देश की जनता ने उन्हें 2014 में भी आशीर्वाद दिया था, 2019 में भी आशीर्वाद दिया था और 2024 में उससे भी भारी बहुमत के साथ एक बार फिर से आशीर्वाद दे रही है।

विपक्षी दलों द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर पलटवार करते हुए भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता ने आईएएनएस के साथ बातचीत करते हुए कहा कि विपक्षी दलों की यही समस्या है कि जब वे कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में जीतते हैं तो उनके लिए सब कुछ ठीक होता है और जब हारते हैं तो वे आरोप लगाना शुरू कर देते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि विपक्षी दलों की समस्या यह है कि वह लोकसभा चुनाव में मिली हार का ठीकरा राहुल गांधी या इंडी गठबंधन के अन्य नेताओं पर नहीं फोड़ सकते हैं इसलिए उन्होंने नतीजे आने से पहले ही अपनी हार को तय देखकर ईवीएम पर ठीकरा फोड़ना शुरू कर दिया है।

–आईएएनएस

एसटीपी/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More