चीनी इंजीनियरिंग अकादमी की स्थापना की 30वीं वर्षगांठ पर शी चिनफिंग का बधाई पत्र

बीजिंग, 3 जून (आईएएनएस)। चीनी इंजीनियरिंग अकादमी की स्थापना की 30वीं वर्षगांठ के अवसर पर, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने बधाई पत्र भेजा।

अपने बधाई पत्र में उन्होंने कहा कि मैं आप लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। पिछले 30 वर्षों में, चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के मजबूत नेतृत्व में, चीनी इंजीनियरिंग अकादमी ने शिक्षाविदों और इंजीनियरिंग और वैज्ञानिक कार्यकर्ताओं को एकजुट कर इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी के विकास को जोरशोर से बढ़ावा दिया, लगातार वैज्ञानिक और तकनीकी कठिनाइयों पर काबू पाया।

राष्ट्रीय इंजीनियरिंग विज्ञान और प्रौद्योगिकी नवाचार और प्रगति को बढ़ावा देने और उच्च गुणवत्ता वाले आर्थिक और सामाजिक विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इंजीनियरिंग प्रौद्योगिकी मानव समाज के विकास का एक महत्वपूर्ण इंजन है। मुझे उम्मीद है कि एक नए शुरुआती बिंदु पर, चीनी इंजीनियरिंग अकादमी एक राष्ट्रीय रणनीतिक वैज्ञानिक और तकनीकी शक्ति के रूप में अपनी भूमिका निभाएगा, वैज्ञानिकों की भावना को आगे बढ़ाएगा, इंजीनियरिंग और तकनीकी नवाचार का नेतृत्व करेगा, एक उच्च स्तरीय राष्ट्रीय थिंक टैंक के रूप में अपने कार्यों को मजबूत करेगा और उच्च-स्तरीय वैज्ञानिक और तकनीकी आत्मनिर्भरता प्राप्त करने और विश्व विज्ञान और प्रौद्योगिकी शक्ति के निर्माण के लिए नए और बड़े योगदान देगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More